दोस्तों अगर आप इस तड़कती भड़कती गर्मी में पैसे की ठंडक लेना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को पूरा पढ़िए क्योंकि आकाश, महेश, सरोज यह सब वही लोग हैं जो पूरे साल केवल सीजन धंधे करके बढ़िया पैसा छापते हैं। इंडिया की एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में जूस बेचने वाले बिजनेस 70 से 80% का प्रॉफिट मार्जिन कमाते हैं। यानी कि ₹10 का कोई सामान है तो उसमें खर्च आपका मात्र 2 से ₹ है। और अगर हम कोरा साइट की मानें तो भारत में एक अच्छी लोकेशन पर स्थित जूस शॉप या स्टॉल से प्रतिदिन ₹1500 से ₹3000 या उससे अधिक की कमाई करना संभव है। खासकर गर्मी के दिनों में। अब चाहे वो सोडा बोतल की बात करें या लस्सी छाछ या फिर गन्ने के जूस का। देखिए दोस्तों धंधा कौन सा करना है यह तो मैं बताऊंगा ही। लेकिन कहां करना है? कितने में शुरू करना है और धंधा अच्छा चलने लगे तो उसे ऑनलाइन ले जाकर लाखों कैसे कमाते हैं यह भी आपको बताऊंगा। वीडियो में आगे बढ़ने से पहले आपको बता दूं इन पांच बिजनेस आइडियाज में से पहला बिजनेस मेरा पसंदीदा है। अब क्यों है आपको पता चल जाएगा। नंबर फाइव। दोस्तों अब उस समय गया जब हम ₹10 के पुरवा में लस्सी या छाछ पीते थे।
अब तो हर एक फूड आइटम में फ्लेवर आ चुका है। जिससे जो आदमी रोज का 300 कमाता था, वह अब ₹3000 कमाता है। जी हां दोस्तों, क्योंकि ₹10 का लस्सी अब 30 से ₹100 तक के आ गए हैं। आपको बता दूं अगर आप लस्सी स्टॉल खोलना चाहते हैं, तो आप इन पांच फ्लेवर को अपनी लस्सी स्टॉल में जरूर जोड़िएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि भाई मुझे तो फ्लेवर वाली लस्सी बनाना तो आता नहीं है। तो देखो फ्लेवर लस्सी बनाना बहुत ही आसान है। सिंपल आप जिस भी ग्लास में लोगों को लस्सी सर्व करने के लिए दे रहे हो उस ग्लास में आप थोड़े से बर्फ के टुकड़े और फ्लेवर जो भी हो उसे डाल दो। उसके बाद आप दही को डाल दो और ऊपर से जो मलाई थी उसे भी थोड़ा सा डाल दो। बस इस तरह से आपका फ्लेवर लस्सी तैयार हो जाएगा। और जो आप लस्सी देख रहे हो वीडियो में यह भाई साहब प्रतिदिन इस स्टॉल से 8 से ₹100 कमाते हैं। इनका कहना है कि लस्सी आप जो बनाए हो उसकी क्वालिटी तगड़ी होनी चाहिए। बेस्ट होनी चाहिए। उसमें पानी मत डालिए। और एक बात उन्होंने और बताया कि जब भी आप लस्सी रात को जमा रहे हो तो लस्सी को स्टील या मिट्टी के बर्तन में जमाने से उसकी क्वालिटी और गाढ़ापन बेहतरीन रहता है। वह अच्छे से जमती है जिससे आप ग्राहक को जब सर्व करोगे जब आप उन्हें परोसोगे तो वह काफी खुश होता है।
उसे खाने में भी बहुत मजा आता है। और सबसे जरूरी बात आपको बता दूं जब आपका लस्सी का बिजनेस अच्छा चलने लगे या फिर कोई भी बिजनेस अच्छा चलने लगे तो उसे आपको ऑनलाइन लेके जाना है। और हां, इसके लिए आपको एक पैसा भी खर्च नहीं करना है। अब करना कैसे आइए जानते हैं। सबसे पहले आपको इस ऑड वेबसाइट पे आ जाना है जो कि ऑल इन वन प्लेटफार्म है। आपके बिजनेस की सारी नीड्स को पूरी करने के लिए जिसका लिंक आपको हमारे Telegram पर मिल जाएगा। जिस पर क्लिक करके हमने ओडू वेबसाइट पर आ गए। और वहां पर मैंने ई-कॉमर्स सेलेक्ट करा। फिर मैंने ई-कॉमर्स वेबसाइट की डिटेल सेलेक्ट करी। फिर पेजेस सेलेक्ट किया। उसके बाद कलर थीम सेलेक्ट किया और उसके बाद एक जनरेटेड थीम सेलेक्ट कर लिया। अब इस वेबसाइट की मॉडिफिकेशन की बारी है। वह भी ईज़ली कर लिया। अभी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर हम अपने दुकान के सामान जोड़ेंगे। इसके लिए हम न्यू पर जाकर प्रोडक्ट पर क्लिक करेंगे। उसके बाद प्रोडक्ट का नाम और उसका प्राइस डालेंगे। इसके बाद प्रोडक्ट का फोटो अच्छा सा लगा देंगे और उसके बारे में लिख देंगे कि किस चीज के बारे में कौन सा प्रोडक्ट है और इस तरह से आप अपने सभी प्रोडक्ट को ऐड कर सकते हैं और इस तरह से आप अपने दुकान को ऑनलाइन ले जाकर दुगनी कमाई कर सकते हैं। देखिए आपको शुरुआत में ऐसा ऑफलाइन ही करना है जब आपकी तगड़ी कमाई होने लगे तभी आप ऑनलाइन जाइएगा। अब बात करते हैं लोकेशन की जो हमारे बिजनेस का सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट होता है।
दोस्तों लस्सी स्टॉल जब भी आप खोल रहे हो तो आप देखो कि आपके एरिया में मार्केट है या नहीं या हॉस्पिटल हो या फिर कोई ठंडा इलाका हो। ठंडा इलाका से मेरा मतलब है किसी पेड़ पौधे के नीचे जहां कुछ लोग ठहर सकें। मतलब ऐसे एरिया में जहां काफी चलती फिरती रोड हो जहां पे लोग आना-जाना हो लेकिन धूप की वजह से लोग वहां पे खड़े हो। ठंडा वहां पे इलाका हो। ऐसे जगह की मैं बात कर रहा हूं। नंबर फोर, दोस्तों हाल ही में मैं बनारस गया था और गर्मी ज्यादा होने की वजह से हमने सोडा पीने के लिए रुका। रास्ते में ही एक भाई साहब ने अपना सोडा का स्टॉल डाला था जिसमें वो रूह अफजा, आम का पन्ना और सोडा वाटर बेच रहे थे और हमने एक-एक गिलास सब कुछ ट्राई किया जिसमें हमें सोडा वाटर बहुत अच्छा लगा। उसके बाद जो रूह अफजा और आम का पन्ना मुझे उतना अच्छा नहीं लगा। लेकिन जो मेन बात है मैं आपको समझाना चाहता हूं कि भाई साहब ने एक गिलास सोडा का ₹30 चार्ज किया। सोडा बनाने के लिए उन्होंने किंग फिशर का सोडा वाटर मिलाया जो कि होलसेल प्राइस ₹9 बोतल आती है 600 ml की और थोड़ा सा मसाला डाला बस और हम दो लोग थे और बंदा हम दोनों से ₹60 कमा लिया। आप सोच सकते हो कि कितना ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन है सोडा वाटर में। अगर हम खर्च के रूप में ज्यादा से ज्यादा ₹10 भी माने तो ₹20 खड़े-खड़े बच रहे हैं।
इसलिए आपको हमने स्टोरी बताई ताकि आप भी अपने बाजारों में इस तरह से सोडा वाटर बेचकर बढ़िया कमाई कर सकते हैं। वो भी पहले दिन से। नंबर तीन। दोस्तों बिजनेस का मतलब होता है जो लोगों को चाहिए उसे आप पूरा कर दो। इसलिए तो कहते हैं जो प्रॉब्लम सॉल्व कर दिया वह करोड़ों कमा लिया। अब आप खुद देख रहे हो गर्मी आ चुकी है और हर कोई सीजन में जूस पीना पसंद करता है। इस समय कोई भी पानी पूरी चाट वगैरह खाना पसंद नहीं करता क्योंकि कड़कड़ाती ऐसी गर्मी है कि यहां पे कोई चाय थोड़ी ना पिएगा। अब वो अलग बात है। बहुत से लोग कहते हैं कि गर्मी को गर्मी ही काटता है। वो लोग चाय पीते हैं। अब उनकी अलग बात है। तो अब आप देखिए अपने इलाके में या फिर किसी भी मार्केट में कोई ऐसा जगह हो जिसके आसपास काफी भीड़ लगती हो। ऐसी जगह आपको ढूंढने हैं और जूस स्टॉल के लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है।
सिंपल सा आपको एक स्टॉल खरीदना है या फिर आपको भाड़े पे ले लेना है और उसके ऊपर आप इस मशीन को बैठा दीजिए जो कि Amazon पर ₹4600 का मिल रहा है। इस मशीन को आप अपने किसी भी होलसेल मार्केट से खरीद सकते हैं या फिर इंडिया से खरीद सकते हो जिससे आपको काफी सस्ते दामों में मिल जाएगा और साथ ही आपको जूस के कई वेरिएशन रखना है। जैसे मिक्स्ड जूस, पाइनएप्पल जूस, ऑरेंज जूस, मैंगो जूस एटसेट्रा ताकि बहुत सारे कस्टमर को आप एक जगह रोक सको। दोस्तों, मैंने ऐसे बहुत सी दुकानें देखी जो अपने स्टॉल का नाम नहीं रखते हैं और इससे उनके आधे से ज्यादा ग्राहक उनके पास लौट कर नहीं आ पाते हैं। यानी वापस नहीं आ पाते। एक बार पीकर तो चले जाते हैं लेकिन उन्हें नाम ही नहीं पता रहता है इसलिए वह वापस नहीं आ पाते उस जगह पर या फिर किसी को बता नहीं पाते हैं। इसलिए आपको एक अच्छा सा नाम अपने स्टॉल का जरूर रखना है। तो इस तरह से आप इस गर्मी में जूस का धंधा डालकर अच्छा पैसा बना सकते हैं। और जैसे ही सीजन बदलता है आप उसके जगह कोई और धंधा डाल सकते हो। इडली, डोसा, सांभर जो भी आपको सही लगे। लेकिन दोस्तों अगर मार्केट में देखा जाए तो जूस का धंधा एक ऐसा धंधा है जो 12 महीने चलता है। दोस्तों आज के डिजिटल युग में मार्केटिंग का सबसे बेहतरीन जरिया सोशल मीडिया है। Facebook, Instagram, YouTube जैसे प्लेटफार्म पर आप अपना अकाउंट बनाकर साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो और प्राइस लिस्ट शेयर करना है जिससे लोग आसानी से आपके साथ जुड़ सकेंगे और आप वहां से पूछ भी सकते हो कस्टमर का रिव्यु भी ले सकते हो कस्टमर से कि हमारा जूस कैसा आपको लगता है। क्या सही है कि क्या गलत है। आप जिस भी तरीके से आप रील्स वगैरह बनाकर आप अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हो। नंबर दोस्तों चना सत्तू लस्सी का स्टॉल भी आज के समय में बहुत तेजी से फैल रहा है। आपको बता दें 1 किलो चने के सत्तू से आप 25 गिलास चने का सत्तू बेच सकते हैं। इस तरह से 4 किलग्र सत्तू से 100 गिलास चने की सत्तू बन जाएगा। जिसे अगर आप ₹20 पर गिलास के हिसाब से भी बेचते हैं तो 100 गिलास सत्तू ₹20 के हिसाब से बेचेंगे तो ₹2000 तक का मुनाफा आसानी से कमा लेंगे। यानी कि प्रॉफिट अलग कर देंगे और रेवेन्यू अलग कर देंगे।
देखिए चना सत्तू लस्सी स्टॉल के लिए आपको एक छोटे मोटे ठेले की जरूरत होगी जिसकी मदद से आप एक जगह से दूसरे जगह ले जा सकें जो आपको ₹5000 में मिल जाएगा या फिर आप भाड़े पर भी यानी ठेले को इस रेंट पर भी ले सकते हैं किराए पर भी ले सकते हैं और खासकर आप इस बिजनेस के लिए ऐसी जगह चुने जहां लोगों का आना जाना चालू रहता हो। जैसे कि कोई चलता फिरता है रोड किनारे क्योंकि बनास में ज्यादातर ठेले वाले यही रोड के किनारे पर ही अपना ठेला लगाते हैं और चना सत्तू बेचते हैं और अच्छा पैसा कमाते हैं। नंबर एक दोस्तों नारियल पानी जी हां नारियल पानी में कितना प्रॉफिट है यह सुनकर जरूर जाइएगा और हां यह मैं नहीं बल्कि जो शुरू किया है कमा रहा है नारियल पानी से वह आपको बताएगा। दोस्तों नारियल का पानी पीने के बाद हम अपने आप को काफी रिफ्रेश महसूस करते हैं और इस स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन जब बात आती है इसे छिलने की, काटने की, तो हर कोई पीछे हो जाता है। क्योंकि हर किसी के पास यह तजुर्बा नहीं होता है। लेकिन अगर आप इस मशीन को खरीद लेते हैं तो बड़े आराम से आप किसी भी जगह इसे सेटअप करके बढ़िया पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि इस मशीन के द्वारा आप कुछ मिनटों में ही नारियल को छील सकते हैं और तुरंत कस्टमर को सर्व करने के लिए दे सकते हैं। तो अगर आप इस मशीन में इंटरेस्टेड हैं और इस बिजनेस में इंटरेस्टेड हैं तो लिंक आपको डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगा। अब बात करते हैं इस धंधे में कितना प्रॉफिट मार्जिन है सुनिए। 3 या 4:00 बजे जाके नहा धो के अपना गाड़ी लेके अपने पास पर्सनल गाड़ी है तो गाड़ी लेके जा सकते हो उधर या तो फिर कोई भाड़े की गाड़ी लेके जा सकते हो। क्या भाव है मोलताव करोगे इसका भाव पूछो कि कैसा है? मीडियम का कैसा है? बड़े का कैसा है? पर आपको देखना है कि किस तरह का माल है? क्योंकि अभी नया-नया जो आदमी कभी भी जाता है माल लेने तो क्या व्यापारी क्या करता है? उसके साथ है ना माल उसको सही नहीं देता। कभी मोटी मलाई वाला दे देगा, कभी पानी कम निकलेगा, कभी छोटा बड़ा सब एक साथ दे देगा। ऐसा तो माल को कैसे पहचान है ऐसा? माल को तो जो रेगुलर जाता है उसको पहचान हो ही जाती है। अभी लोकेशन कहां पे चूज़ करना चाहिए? किस तरीके से लोकेशन चूज़ करूं मैं? लोकेशन तो आपको अपने हिसाब से देखना पड़ेगा। ये नारियल ऐसा है कि अपना ग्राहक आएगा उससे बात करेंगे। उसको बोलेंगे सर ये मेरा होम डिलीवरी ऑल एरिया रहता है। इसका कोई चार्ज नहीं है।
तो ग्राहक बोलेगा ये तो बहुत इंटरेस्टेड है। एक कोकोनट आपको होलसेल में कितने में खरीदी पड़ती है? गर्मी में ज्यादा सेल होता है तो भाव ज्यादा ज्यादा बढ़ जाता है। प्राइस बताओ सर। प्राइस बताओ। एक्सैक्ट प्राइस बताओ। तो ये गर्मी के टाइम पे अभी इस करंट मोमेंट में क्या चल रहा है? अभी तो 62 है, 63 है। जिस हिसाब से और अभी गर्मी आने वाली है तो माल और भी बढ़ेगा। आप कितने में बेच रहे हो? मैं तो 70-80 भाव चलता ही है हमारा। मीडियम साइज रहता है वो हम ₹70 में देते हैं। बड़ा साइज ₹80 में। होम डिलीवरी में आप कितना चार्ज करते हो एक्स्ट्रा? उसका तो कोई चार्ज नहीं है। ठीक है। और ये जितने भी माल है, कितने दिन में आपका ये पूरा-पूरा सेल हो जाएगा। दिन में सेल हो जाएगा। दो दिन में आपने चार या 5000 कमा लिया। ये प्योर प्रॉफिट है। प्योर प्रॉफिट है। इसमें क्या है? ये धंधा है क्या? थोड़ा मेहनत का है। सुबह शाम का बहुत रहता है। सुबह निकलना होता है। टाइम टू टाइम खाने पीने का बहुत प्रॉब्लम होता है। अगर किसी के पास फैमिली नहीं है। धंधा तो ये धंधे में प्रॉफिट बहुत अच्छा है। दोस्तों इन पांच में से कौन सा बिज़नेस आईडिया बेस्ट लगा कमेंट बॉक्स में लिखना मत भूलिएगा। और ऐसी और वीडियो देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं। मैं मिलता हूं आपसे ऐसे और जबरदस्त बिज़नेस आईडिया के साथ। तब तक के लिए आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। इस ब्लॉग में बताया गया कमाई के आंकड़े और लागत आपके लोकेशन और मेहनत के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। कृपया किसी भी बिजनेस में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें। धन्यवाद।