दोस्तों आज मैं एक ऐसे बिजनेस की बात करूंगा जो आज के टाइम पर सबसे ज्यादा डिमांड वाला है। मतलब इतना बिक रहा है कि आउट ऑफ स्टॉक हो जा रहा है। लोग पागल हो चुके हैं उसके लिए लेकिन मैं केवल सपने नहीं दिखाऊंगा। मैं बताऊंगा कहां से वो सामान खरीदना है। कैसे बेचना है जिससे आप एक-एक प्रोडक्ट पर ₹1000 तक बचा सकते हैं। लेकिन आगे बढ़ने से पहले आप लोग आधा ब्लॉग पढोगे । ब्लॉग छोड़कर भागोगे तो फिर कुछ भी समझ में नहीं आएगा। इसलिए ब्लॉग को पूरा पढ़ना , समझना फिर जैसा लगे वैसा करना। देखो आजकल जो इंटरनेशनल हालात चल रहे हैं उससे फ्यूल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ने की खबरें आ रही हैं। और तो सरकार एलपीजी में कुछ शॉर्टेज कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक गैस पहुंच पाए।
अब गैस अगर हमें नहीं मिल पा रहा है तो इसका एक ही ऑप्शन बचता है। या तो आप गांव में हो तो चूल्हा उपयोग करो या फिर अच्छी जगह पर या शहर में हो तो फिर इंडक्शन का उपयोग करो क्योंकि इससे भी आप खाना बना सकते हो। अब इस टाइम पर Flipkart चेक करोगे तो आप देखोगे जितनी अच्छी ब्रांड वाली इंडक्शन है वो अब या तो कुछ ही बची हैं या फिर आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी हैं। ये मैं इस टाइम का दिखा रहा हूं और काफी महंगे दाम में इंडक्शन मिल रहे हैं। क्योंकि जो प्राइस कट किया है उससे बस कुछ रुपए सस्ते हैं। जबकि पहले हम देखते थे कोई भी सामान अगर ₹5,000 लिखा है तो वही सामान उसके आधे दाम पर मिलता था। मतलब कुल मिलाकर इसका जो डिमांड है वह एकदम टॉप पर है। अब सवाल यह है कि आप इस सिचुएशन में पैसे कैसे कमा सकते हैं और लोगों की हेल्प कैसे कर सकते हैं? इसके लिए सबसे पहला स्टेप है डिमांड चेक करना।
आप अपने एरिया में यह पता करें कि लोगों को इंडक्शन की जरूरत है या नहीं। इसके लिए आपको कोई बड़ा सर्वे करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे अपने आसपास लोगों से पूछ सकते हैं या WhatsApp पर स्टेटस लगा सकते हैं। जैसे गैस की दिक्कत का स्यूशन अवेलेबल है। इंडक्शन चाहिए तो कांटेक्ट करें। ऐसे आप एक दो प्रश्न वहां पर कर सकते हो। इससे आपको तुरंत रिस्पांस मिल जाएगा और आपको पता चल जाएगा कि डिमांड है या नहीं। जब आपको यह क्लियर हो जाए कि डिमांड है तब अगला स्टेप आता है प्रोडक्ट खरीदने का। आपको होलसेल में इंडक्शन खरीदना है। इसके लिए Indamart जैसी प्लेटफार्म का यूज कर सकते हैं। वहां आपको इंडक्शन 550 से ₹700 तक मिल जाएगा और वही प्रोडक्ट मार्केट में 1500 से ₹2500 तक बिक रहा है और यहां तक कि मिल भी नहीं रहा है। यही आपका मार्जिन है। आप कितना प्रॉफिट मार्जिन रखकर बेच सकते हो, यह आपकी स्किल और बुद्धि पर निर्भर करता है। लेकिन यहां एक इंपॉर्टेंट बात ध्यान रखनी है। कभी भी बिना चेक किए सीधे ऑनलाइन ऑर्डर ना करें। हमेशा कोशिश करें कि आप नियर बाय सप्लायर ढूंे। खुद जाकर प्रोडक्ट देखें। क्वालिटी चेक करें। सप्लायर से बात करें।
उसके बाद ही इंडक्शन को indamart से खरीदें। अगर आपके पास 5000 का बजट है तो आप शुरुआत में 5 से सात इंडक्शन खरीद सकते हैं। यहां आपको एक स्मार्ट तरीका अपना है। सिर्फ एक ही टाइप का प्रोडक्ट मत लें बल्कि वैरायटी रखें। कुछ सस्ते मॉडल लें और कुछ थोड़ा बेटर क्वालिटी वाले मॉडल लें। इससे आपको अलग-अलग टाइप के कस्टमर्स को टारगेट करने में आसानी होगी। अभी के टाइम पर दो प्रकार के इंडक्शन आते हैं। एक ऐसा जो सभी बर्तन उस पर काम करते हैं। वहीं दूसरा जो केवल स्टील के बर्तन ही काम करते हैं। तो आप ऐसे इंडक्शन खरीदिएगा जिसकी डिमांड आपके एरिया में हो जिसे लोग खरीदना चाहते हो। अब सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट आता है सेलिंग का। बहुत लोग यही गलती करते हैं कि प्रोडक्ट तो खरीद लेते हैं लेकिन बेच नहीं पाते। लेकिन यहां पे आपको यह दिक्कत नहीं होने वाली है क्योंकि यहां पे भर-भर की डिमांड है। आपको सिंपल स्ट्रेटजी फॉलो करनी है। आज सबसे पहले WhatsApp स्टेटस का यूज करें। लोकल ग्रुप्स में इंफॉर्मेशन दें। वैसे आजकल सभी के घरों में इंडक्शन होता ही है। अब जिसके घर में नहीं है उसे आप बता सकते हो कि अम्मा जी यह इंडक्शन है।
यह बिजली से चलता है और खाना पकाता है। आप अपने एरिया की गलियों, कॉलोनियों या गांव में जा सकते हैं। आपको हर घर में नहीं जाना है। जहां लोगों का ग्रुप दिखे वहां डेमो दीजिए। अगर दो-तीन लोगों ने इंटरेस्ट दिखाया और खरीद लिया तो बाकी लोग खुद ही आने लगेंगे। यह प्रोसेस बहुत प्रैक्टिकल है और ग्राउंड लेवल पर काम करता है। देखिए दोस्तों, यह जो बिजनेस है, यह केवल इसी टाइम के लिए नहीं है बल्कि इसे आप एक अच्छे बिजनेस मॉडल में बदल सकते हो। मैं पूरी तैयारी के साथ आया हूं और आगे मैं सब कुछ आपको स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा। दोस्तों, अब प्रॉफिट कैलकुलेशन समझ लीजिए। अगर आपने 700 में इंडक्शन खरीदा और 1500 से 2000 में बेचा तो एक प्रोडक्ट पर 1000 से 1200 तक का प्रॉफिट हो सकता है। अगर आप दिन में 8 से 10 इंडक्शन भी बेच लेते हैं तो 8 से 10,000 तक का प्रॉफिट हो सकता है। लेकिन यह पूरी तरह से डिपेंड करता है आप किस तरीके से लोगों को बेचते हो। कितना मेहनत करते हो क्योंकि बिकना तय है। डिमांड एकदम टॉप पर है। यह समझ लो। लेकिन आप कितनी मेहनत से रोज आप शिद्दत से काम करते हो तभी आपका यह इंडक्शन बिक पाएगा। अब अगला स्टेप आता है स्केलिंग का। जब आपको एक्सपीरियंस हो जाए और थोड़ा पैसा बढ़ जाए तो आसपास के इलेक्ट्रिकल शॉप से टाई अप कर सकते हैं। आप उन्हें थोड़ा मार्जिन देकर सप्लाई कर सकते हैं। इससे आपकी सेल बढ़ेगी और आपको खुद हर जगह जाकर बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और अभी के टाइम पर भी अगर आप मेहनत कर सकते हैं तो मैं आपको डिस्क्रिप्शन बॉक्स में या फिर Telegram पर कांटेक्ट और डिटेल्स वगैरह दे दूंगा जिससे आप घर बैठे सप्लायर से बात कर सकते हैं। इसके बाद आप और भी इलेक्ट्रिक सामानों को अपने साथ जोड़ सकते हैं। जैसे स्टैंड फैन, कूलर, इलेक्ट्रिक कैटल, इमरजेंसी लाइट आदि जो कि इस सीजन में काम आने वाली है और सेम कस्टमर बेस में यह सारे सामान बिक सकते हैं। और इस तरीके से आप धीरे-धीरे आप अपने बिजनेस को ग्रो कर सकते हैं। जब आपके पास ठीक-ठाक पैसे हो जाए तो आप एक छोटी शॉप या स्टोरेज स्पेस ले सकते हैं। वहां से आप रिटेल और होलसेल दोनों कर सकते हैं। यह पूरी प्रोसेस धीरे-धीरे बिल्ड होती है और स्टेबल बिजनेस में कन्वर्ट हो सकती है। अब सबसे इंपॉर्टेंट बात इस पूरे बिजनेस में सबसे बड़ी चैलेंज पैसा नहीं है। चैलेंज है शुरुआत करना। लोग सोचते रहते हैं, प्लान बनाते रहते हैं, लेकिन एक्शन नहीं लेते और जो लोग एक्शन लेते हैं, वही आगे बढ़ते हैं। अगर आपके पास 5000 है, तो यह कम नहीं है। यही आपका स्टार्टिंग पॉइंट है।
अगर आप इसे सही तरीके से यूज़ करते हैं, तो आप धीरे-धीरे इसे बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर आप सिर्फ सोचते रहेंगे और कोई एक्शन नहीं लेंगे तो कुछ भी नहीं बदलेगा। इसलिए क्लियर डिसीजन लीजिए कि आप शुरू करना चाहते हैं या सिर्फ ब्लॉग पढ़ना चाहते हैं। अब अगर आप शुरू करना चाहते हैं तो आपको क्या करना है? सबसे पहले आपको Indiamart पर सप्लायर से बात करना है। ऐसे सप्लायर से जो आपको सस्ते में आपको इंडक्शन प्रोवाइड कर सके। आपको दे सके और एक इंडक्शन तो वह देगा नहीं। कम से कम आपको तीन से चार इंडक्शन लेने पड़ेंगे। तो आप इस हिसाब से लेकर आप अपने एरिया में पहले लोगों से बात करिए कि क्या उनको इंडक्शन चाहिए? अगर उन्हें चाहिए तब उनसे आप एडवांस पैसे लेकर भी आप इंडक्शन सप्लायर से खरीद कर उन्हें बेच सकते हो। यह भी आप कर सकते हो। या फिर आप चाहो तो पहले मंगाकर अगर ऐसा कुछ नीड है तब भी आप यह कर सकते हो। मतलब कई तरीके से कर सकते हो। और आप चाहो तो अपने लोकल शॉप्स पे भी इस तरह से आप बेच सकते हो। मतलब बहुत सारे तरीके हैं बेचने के इस समय इंडक्शन क्योंकि यह चीज जो है यह कमी पड़ी है। कुएं में पानी नहीं है और कुएं में अगर आप पानी ला पाते हैं तो आप उस कुएं के पानी से पैसे कमा पाएंगे। यह आप समझ लीजिए। दोस्तों याद रखिए छोटा शुरू करना गलत नहीं है। शुरू ना करना गलत है। अभी के टाइम पर जो डिमांड है उसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि इंडक्शन बिजनेस नहीं चलेगा और आप खुद अपने एरिया में चेक कीजिए और फिर जो सही लगे उस हिसाब से शुरू कीजिए। अगर आप नौकरी पेशा वाले हैं और साइड इनकम करना चाहते हैं तो प्लीज इस वीडियो को देख सकते हैं। मैं ऐसे चार जबरदस्त बिजनेस आईडिया बताया हूं जो कि नौकरी पेशा वालों के लिए बिल्कुल सुपरहिट है। तो आप चाहे तो आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं। मैं मिलता हूं आपसे ऐसे ही और दमदार जबरदस्त बिज़नेस आईडिया के साथ। तब तक के लिए आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।