83% भारतीय युवा बेरोजगार हैं। सोचिए हर 100 में से 83 को नौकरी नहीं मिल रही और सरकार से लेकर सिस्टम तक सब चुप हैं।लेकिन एक सच्चाई यह भी है कुछ युवा ऐसे भी हैं जो अपनी छोटी सी दुकान से एक नए आइडिया से या गांव में बैठकर भी लाखों कमा रहे हैं। तो आप क्यों नहीं? आज मैं आपको चार ऐसे बिजनेस आईडिया बताने वाला हूं जो बहुत ही कम लागत में शुरू हो सकते हैं और आपकी बेरोजगारी को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। और हां यह सिर्फ आईडिया नहीं होंगे।
हर एक बिजनेस आइडियाज में आपको मिलेगा रियल एग्जांपल लागत, कमाई और आगे बढ़ने की पूरी स्ट्रेटजी। ब्लॉग बहुत दमदार साबित होने वाला है। दोस्तों एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2024 के अंत तक 12 करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। हर साल लाखों बच्चे डिग्री लेकर निकलते हैं लेकिन नौकरी के नाम पर सिर्फ वेटिंग लिस्ट मिलती है। सरकारी नौकरियों की सीटें कम है। प्राइवेट में अनुभव मांगा जाता है और गांव कस्बों में तो विकल्प ही नहीं बचते। लेकिन एक रिपोर्ट और कहती है कि भारत में हर 10 में से सात सफल बिजनेस छोटे शहरों या गांव से शुरू हुए हैं।
जहां लोगों ने लोकल प्रॉब्लम को लोकल बिजनेस से सॉल्व किया। दोस्तों, पहला जो बिजनेस है, इसे आप मात्र ₹600 में शुरू कर सकते हैं। और हां, कोई सब्जी या फास्ट फूड का ठेला नहीं लगाना है। बिल्कुल प्रोफेशनल काम है। बहुत से लोगों को छोटे-मोटे काम करने में शर्म आती है। तो इस बिजनेस में आप खुद ना करके लड़कों को रखकर भी काम करवा सकते हैं। बस इसमें होना यह था कि अगर आप खुद करते तो डेली आप 2 से ₹500 कमा लेते। वह भी मात्र ₹600 की लागत से जो मैंने शुरू में बताई थी। इतने में आपका बिजनेस शुरू हो जाएगा। लेकिन हां अगर आप किसी लड़के को रखकर करवाते हो तो आप डेली के ₹500 से ₹1000 या ₹1500 तक कमा सकते हो। जो आपके मेहनत और लगन पे डिपेंड करता है। और उन लड़कों को भी सिर्फ 2 से 3 घंटे ही काम करना होगा। उनको आप ₹600 आराम से दे सकते हो। और आज के टाइम में जैसे मैंने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है। लोग पैसे के पीछे पागल पड़े हुए हैं। तो आसानी से लड़के मिल जाएंगे। यहां तक कि पढ़ने वाले भी लड़के इस बिजनेस को बहुत ही आसानी से शुरू कर सकते हैं। जो लोग नौकरी करते हैं वह तो बहुत ही आराम से कर सकते हैं। जैसे कि मैंने कहा अगर आप खुद करेंगे तो ज्यादा कमाएंगे और दूसरों से करवाएंगे तो थोड़े कम कमाएंगे। लेकिन हां इस बिजनेस में पहले दिन से कमाई पक्की है। और जैसे-जैसे बिजनेस आप लंबे समय तक करोगे उतना आप ज्यादा कमाओगे। देखो आपको काम क्या करना है? आपको शादी, पार्टी, बर्थडे पार्टी, रिंग सेरेमनी जैसे कोई भी छोटी बड़ी फंक्शन होता है तो आपको बुकिंग लेना है और काम करना है।
अब आप सोच रहे होंगे यह काम मैं कैसे करूंगा? देखो दोस्तों, मैं यह नहीं कह रहा कि आप टेंट हाउस का धंधा खोलो। कैटरिंग का काम शुरू करो, फूल सजाओ। नहीं यह सब काम आप नहीं कर सकते क्योंकि अभी आपका इन्वेस्टमेंट कम है। पैसे आपके पास बहुत ही कम है। इसलिए हम उस हिसाब का बिजनेस करेंगे जितना हमारा बजट है। देखो आपकी स्क्रीन पे दिख रहा होगा यह बैलून फुलाने वाला मशीन। इसे आप Flipkart से मंगा सकते हैं या फिर आप अपने मार्केट से खरीद सकते हैं या फिर आप Indiamart से खरीद सकते हैं। यहां पे आपको बहुत ही सस्ते मिल जाता है क्योंकि सारे होलसेलर यहां पे आपको मिल जाते हैं जो कि आपको बहुत ही कम रेट में यह मशीन प्रोवाइड कर सकते हैं। अगर आप देखना चाहते हैं होलसेलर से बात करना चाहते हैं, सेलर से बात करना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पहला लिंक आपको मिल जाएगा। आप वहां पे क्लिक करके देख सकते हैं। बातचीत करके खरीद सकते हैं। अब आपने यहां से खरीद लिया। अब क्या करना है?
सब कुछ बताऊंगा। चिंता मत करिए। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर इस बिजनेस को मैं कर सकता हूं तो जो लड़कों को रखूंगा वो भी तो खुद का शुरू कर सकते हैं इस बिजनेस को। देखिए अब फंडा यह है कि हर कोई बुकिंग नहीं ले पाएगा। आप पढ़े लिखे लोग हो। लोग डरते हैं कि कहीं पैसा फंस ना जाए। देखिए अगर हर कोई समझदार होता इस दुनिया में तो लेबर की तरह खटते क्यों हैं लोग? और हमारा एजुकेशन सिस्टम हमें सिर्फ नौकरी के लिए तैयार करता है। रिस्क लेने या बिजनेस करने के लिए नहीं। यह समझ लीजिए। इसलिए मैं आपको बता रहा हूं कि यह बिजनेस आपके लिए जबरदस्त है क्योंकि आप धंधे लाइन में घुस चुके हो। आप इसके बारे में ज्यादा इंटरेस्ट रखते हो। आप सीखते रहते हो। इसलिए आपको बता रहा हूं। बस आपको बुकिंग लेना है। उसके बाद जो एडवांस बुकिंग के पैसे मिलेंगे उससे डबल साइज टेप खरीद लीजिएगा। बेहतरीन क्वालिटी का बलून खरीद लीजिएगा। बस लड़कों को भेजिए। 2 से 3 घंटे में काम खत्म। सोचिए एक दिन में आप 8 से 10 बुकिंग को आसानी से मैनेज कर पाएंगे और अच्छा पैसा कमा पाएंगे। दोस्तों दूसरा बिजनेस आईडिया ऐसा बिजनेस है दोस्तों जो फ्री में मिलता है लेकिन आज लोग उससे करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और इंडिया में तो ज्यादातर गर्मी ही पड़ती है। आजकल स्कूल, कॉलेज, दुकान, मॉल, शादी या कोई भी फंक्शन हो इस चीज की जरूरत पड़ती ही है और एक बार इस बिजनेस का कस्टमर बन गया तो वह रेगुलर मतलब कि महीने के 30 दिन वापसी खरीदेगा।
मैं बात कर रहा हूं आरो प्लांट की। देखो आरो प्लांट केवल खोलकर डब्बे-डब्बे पहुंचाना ये तरीका थोड़ा पुराना लगता है। आप क्या करो एक टैंक रखो अपने पास 500 लीटर का या 1000 लीटर का। देखिए एक बार आपको पैसे लगाना है लेकिन हर महीने जितना आप धंधे में पैसे लगाए थे उससे ज्यादा कमाएंगे। मेरे बात को ध्यान से सुनिएगा। आप एक 500 लीटर का टैंक खरीद लीजिए। इसके बाद दुकान, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल हर जगह जाइए और एक पंपलेट उनके हाथों हाथ थमाइए और पूछिए कि सर आप आरो वाटर कहां से लेते हैं? उनसे पूछिए कि क्या रेट आपको मिलता है? मान लीजिए उन्हें और कोई ₹30 डिब्बा देता है क्योंकि मार्केट की यही प्राइस है। तो आप बोलो मैं 25 में दे दूंगा। वो भी एवन क्वालिटी का पानी। देखिए आजकल जो जितना अच्छा बात कर लेगा वो धंधा भी कर लेगा। वो बेच भी पाएगा। आपको मस्त कपड़े पहनकर बिल्कुल अच्छे से लोगों से मिलना है और जैसे ही कोई बंदा हां बोले उन्हें एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ लीजिए। उनके पास एक बोतल दे दीजिए और उनसे कुछ एडवांस भी ले सकते हैं अगर वह देना चाहें तो। अब जब आप उन्हें WhatsApp ग्रुप में जोड़ लेंगे तो आपको मैसेज कर सकेंगे आसानी से। मतलब कि जैसे ही पानी खत्म हुआ तो वह आपको मैसेज कर देंगे और आप उन्हें पहुंचा पाएंगे। देखिए यह ऑनलाइन का जमाना है। थोड़ा सा प्रोफेशनल बनेंगे तो बहुत अच्छा पैसा बना लेंगे। इस तरह से आपको लोगों को जोड़ना है और जो 500 लीटर का टैंक है उसमें पानी भरकर आपको लेकर जाना है और जिन-जिन को आपने बोतल दिया था उनके बोतल में भर देना है। इससे आप ज्यादा पानी लोगों तक पहुंचा सकते हैं। बार-बार डिब्बे में पानी भर के ले जाना आना यह टेंशन नहीं रहेगा। दूसरी चीज जब आप बोतल रखते हो तो जगह भी कम पड़ता है। जिससे कि 15 से 20 ही बोतल उसमें रख पाते हैं। आप जो गाड़ी होती है उसके पीछे उसमें आप 15 से 20 ही बोतल रख पाते हो। मतलब कि एक बोतल 20 लीटर की है तो 400 लीटर लेकिन वही इस तरीके से 500 लीटर आप ले जा पाएंगे। समझ रहे हैं? 100 लीटर ज्यादा अगर आप टैंक रखते हैं 500 लीटर का तो आप 100 लीटर ज्यादा ले जा पाएंगे। यानी 20 2500 यानी पांच डिब्बे ज्यादा।
अगर आप इस पर फुल ब्लॉग चाहते हैं या इस टॉपिक पर फुल ब्लॉग चाहते हैं तो आप कमेंट कर दीजिएगा आरो प्लांट। मैं और भी डिटेल में आपको एक फुल ब्लॉग बनाकर दे दूंगा। दोस्तों अगर आप अपना गांव नहीं छोड़ना चाहते हैं, सोचते हैं कि गांव में कोई ऐसा बिजनेस करूं जिससे मुझे बाहर जाकर कमाना ना पड़े और गांव में रहकर ही 80 से ₹0000 आराम से कमा लूं तो यह बिजनेस आपके लिए परफेक्ट है। देखिए गांव में हर किसी के पास गाय भैंस होती है। अब आप यह मत सोच लेना कि मैं गाय भैंस पालने का बिजनेस बताने वाला हूं। नहीं बहुत ही अलग और हटके बिजनेस है। देखिए गांव में सुबह-सुबह गाय, भैंस के दूध, बाल्टा यानी दूध को धोते हैं। वह लेकर जाते हैं और शहर ले जाकर बेच देते हैं। ऐसे में आपको गांव वालों से बात करना है और अगर गांव के दूध की रेट की बात करें तो जो बेचने वाले होते हैं, वह दूध वाले को 25 से ₹30 पर लीटर दूध बेचते हैं और वही दूध और वही दूध वाले लोगों को घरों तक पहुंचाकर 40 से ₹50 पर लीटर बेचते हैं। अब कहीं-कहीं 60-70 पे भी हो सकता है।
बहुत से लोग मुझे कमेंट में बताते हैं कि नहीं भाई मेरे यहां तो 80 है। मेरे यहां तो 30 है। अब जैसा जिसका लोकेशन है उस हिसाब से लोग भेजते हैं। अब देखिए आपको क्या करना है? आपको अपने गांव में दूध केंद्र खोलना है। दूध केंद्र का मतलब होता है आप अपने आसपास के सभी लोगों से दूध लेते हैं। उसका प्योर नाप कर फिर उसे दूध की पैकेट बनाने वाली कंपनी को डायरेक्ट बेच देते हैं। इसमें आपको कहीं आना-जाना नहीं होता है क्योंकि कंपनी की गाड़ियां खुद आती हैं दूध लेने। और अगर सुबह 150 लीटर और शाम को 150 लीटर यानी टोटल 300 लीटर बेच देते हैं तो इस बिजनेस में 80 से ₹10000 तक कमाने की क्षमता यानी पोटेंशियल है। देखो अगर आप गांव में रहकर बिना इधर-उधर घूमे बिना अपना कुछ चीज बेचे सही स्ट्रेटजी से ₹90,000 महीना कमा रहे हैं तो क्या बेकार चीज है मेरे भाई। अब देखो मैंने पहले ही बताया कि गांव वाले दूध वाले को 25 से ₹30 पर लीटर बेचते हैं और दूध वाले लोगों को 40 से ₹50 पर लीटर। और जब आप इकट्ठा उनसे लेंगे तो क्या पता वह कुछ कम भी करें। चलिए मान लेते हैं कि दूध वाले ने ₹40 पर लीटर दिया। गांव वाले ₹30 लीटर और गांव वाले 150 लीटर दूध दिए जो कि आप कंपनी को ₹45 के भाव बेचते हैं तो 150 * 15 करेंगे तो ₹2250 आपका प्रॉफिट हुआ। और दूध वाले ₹40 पर लीटर दिया तो 150 * 5 करेंगे तो ₹750 हुआ। मतलब कि 1 दिन का आपका प्रॉफिट मार्जिन ₹3000 हुआ। इसका मतलब महीने का ₹90,000 मैंने साबित भी कर दिया आपके सामने। इस बिजनेस से जुड़ा आपको कोई भी प्रॉब्लम आए तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। मैं आपको जरूर रिप्लाई करूंगा। दोस्तों अगर आप कोई ऐसा दुकान देखे हो अगर आप गांव में रहते हो मतलब कि थोड़े ठीक-ठाक गांव में जहां पर बिजली, पानी, मार्केट सब कुछ हो। ऐसे गांव में आप अभी तक सामने केक बनाकर बेचने वाला नहीं देखे होंगे। हालांकि इस तरह की दुकान पर बना बनाया भी केक होता है और आप चाहे तो सामने खुद बनवा भी सकते हैं। दोनों ऑप्शंस आपके पास होते हैं।
ऐसे दुकान केक का अभी बहुत ही कम है मार्केट में। इसलिए अगर आप ऐसे धंधे करना चाहते हैं जो बिल्कुल आपके मार्केट में यूनिक हो तो इस बिजनेस को ट्राई कर सकते हैं। हमारे मार्केट में एक यादव जी हैं उनका केक का दुकान है जिसका नाम है केक पैलेस। और इतना अच्छा पैसा कमाते हैं कि मैं क्या ही बताऊं क्योंकि आदमी जो केक लेने वाला होता है। चाहे मैं ही क्यों ना हूं। आप चाहते हो कि हर कोई सोच सोचता है कि मुझे वेजिटेरियन केक मिले, अंडा ना मिला रहे और वह मेरे सामने बने। तो यह दुकान इसलिए ज्यादा चलता है क्योंकि आपके सामने केक दुकानदार बनाता है। अब आप सोच रहे होंगे इस बिजनेस के लिए तो केक बनाना सीखना होगा। तो हां, आप धीरे-धीरे एक-द महीने में सीख लेंगे। तब तक आप किसी लड़के को रखकर अपना दुकान चला सकते हैं। मैं आपको बता दूं आप YouTube पर भी जाकर सीख सकते हैं। इसमें एक मशीन आती है। इस मशीन से आपका बनता है। बस ऊपर से आप कोन में वो चीज मटेरियल भरकर आप घुमाते हैं। बहुत आसान है मेरे भाई। आप सीख सकते हो आराम से। अब दोस्तों बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जो केक बनवा कर नहीं लेंगे। कितने लोग जल्दी में आते हैं तो वो बना बना केक ही ले जाना चाहते हैं तो उन्हें आप हाल फिलहाल में बनाए केक बेच सकते हैं। उसके बाद जब आपको बनाना आ जाए जैसे आप सीख जाएं तो जिस लड़की को आप रखे थे उसे हटा भी सकते हैं। क्योंकि मैं हवा में नहीं बोल रहा हूं। ऐसा लोग शुरू में करते हैं। अगर आप सोचो कि मैं नहीं पहले बनाना सीखूंगा फिर अपना दुकान खोलूंगा तो आप सोचते रह जाओगे और महीने साल बीत जाएंगे। लेकिन आपका धंधा शुरू नहीं हो पाएगा। ऐसे लोग अपने कंफ्यूजन में रह जाते हैं और काम शुरू नहीं कर पाते हैं। इसलिए जो सही है उसे सही समय पर शुरू कीजिए। धीरे-धीरे आप सीखते रहिए और अपना काम आगे बढ़ाते रहिए।
देखिए दोस्तों बेरोजगारी एक हकीकत है लेकिन इससे हार मान लेना भी मूर्खता है। कम से कम 5000 से 25,000 की लागत में आज कोई भी युवा बिजनेस शुरू कर सकता है। इन चार बातों को याद रखिएगा। खुद पर भरोसा, किसी काम को छोटा मत समझना। शर्माना मत। लगातार सीखते रहना। शुरुआत छोटे से करो। सोच बड़ी रखो। इन चार पॉइंट्स को हमेशा याद रखना। अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। मैं बेरोजगारी से नहीं डरता। और अगर आप ऐसे और यूनिक बिज़नेस आइडियाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं जो कि बहुत कम पैसों में शुरू हो जाएगा और आपको तगड़ा मुनाफा दे सकता है। मैं मिलता हूं आपसे फिर ऐसे दमदार बिज़नेस आइडिया के साथ। तब तक के लिए आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। इस वीडियो में बताए गए कमाई के आंकड़े और लागत आपके लोकेशन और मेहनत के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। कृपया किसी भी बिजनेस में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें। धन्यवाद।