अगर आप एक ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जिसे आप अपने घर से ना के बराबर लागत में शुरू कर सकें और स्कोप बहुत तगड़ा हो तो यह ब्लॉग आपके लिए है क्योंकि इस बिजनेस में मुनाफा इतना तगड़ा है कि सुनकर तुम्हें खुद यकीन ना आए। ना कोई बड़ी दुकान चाहिए ना कोई डिग्री ना कोई भारी भरकम मशीन। बस एक छोटी सी जगह थोड़ी सी समझ और यह बिजनेस खड़ा हो जाता है।
अब जरा दिमाग लगाओ एक ऐसा प्रोडक्ट जो हर घर में हर हफ्ते खर्च होता है। अमीर हो या गरीब शहर हो या गांव सब खरीदते हैं और बार-बार खरीदते हैं। मतलब एक बार कस्टमर बना तो वह बार-बार तुम्हारे पास लौट कर आएगा। अब सुनो सबसे दिल को छू लेने वाली बात। इस बिजनेस में कच्चा माल इतना सस्ता है कि जो चीज बाजार में ₹100 में बिकती है, उसे बनाने में सिर्फ 15 से ₹20 लगते हैं। मतलब 60 से 70% तक का सीधा मुनाफा। यह कोई सपना नहीं है। यह असली बिजनेस का असली गणित है। और सबसे जबरदस्त बात यह कोई नया प्रोडक्ट नहीं है जिसे तुम्हें मार्केट में समझाना पड़े।
यह तो वह चीज है जिसकी मांग पहले से बनी हुई है। बस तुम्हें उस डिमांड के सामने अपना प्रोडक्ट रखना है। इस ब्लॉग को एक सेकंड रोको। नीचे कमेंट में बताओ कि तुम्हारी उम्र क्या है और कितनी लागत में बिजनेस शुरू करना चाहते हो ताकि मैं आगे की ब्लॉग उसी हिसाब से लाता रहूं। अब आगे सुनो। मार्केट में l जोलol, dमक्स जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं। लेकिन क्या तुम जानते हो इन्हीं कंपनियों से सस्ता और उतना ही असरदार प्रोडक्ट बनाकर लोग लाखों कमा रहे हैं। और वह भी अपने घर से अपने गांव कस्बे से। तो चलो अब बताता हूं यह बिजनेस है क्या? भाई, हम बात कर रहे हैं
खुद का फिनाइल यानी फ्लोर क्लीनर बनाने और बेचने के बिजनेस की। हां वही जो तुम बाजार से 80 से ₹100 में खरीदते हो उसे तुम खुद बना सकते हो सिर्फ 15 से ₹20 की लागत में और बेच सकते हो 50 से ₹ में भी और फिर भी कस्टमर खुश और तुम्हारा प्रॉफिट मार्जिन तुम्हारे जेब में। दोस्तों, अब समझते हैं यह बनता कैसे है। पहले जानते हैं इसका असली राज जिसे कंपाउंड कहते हैं। फिनोल बनती है एक कंपाउंड से और यह कंपाउंड बनता है तीन चीजों से। पहला पाइन ऑयल। यही वह चीज है जो कीटाणु बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करती है। यही फिनाइल की असली ताकत है। दूसरा टीआरओ यानी टर्किश रेड ऑयल। इसका काम है इस पूरे मिक्सचर को एक साथ बांधे रखना। बिना इसके पाइन ऑयल और पानी अलग-अलग हो जाएंगे। तीसरा एलफक्स 200। यह पानी और तेल को आपस में घोलने का काम करता है।
अब सुनो सबसे जरूरी बात। यह कंपाउंड तुम्हें खुद बनाने की जरूरत नहीं है। बाजार में बहुत सारी फैक्ट्रीज हैं जो यह कंपाउंड बनाकर बेचती हैं। indamar पर सर्च करो फिनाइल कंपाउंड मैन्युफैक्चरर और तुम्हें अपने शहर के पास का सप्लायर मिल जाएगा। अब 1 लीटर कंपाउंड से लगभग 70 लीटर फिनाइल बनती है। मतलब 1 लीटर फिनाइल बनाने की लागत आती है सिर्फ 8 से ₹10। अब देखो बनाने का पूरा तरीका। दोस्तों बनाने का तरीका शुरू करने से पहले एक छोटी सी पर जरूरी बात क्योंकि हम केमिकल्स के साथ काम कर रहे हैं तो सुरक्षा के लिए हाथों में ग्लव्स और चेहरे पर मास्क जरूर पहने और हां यह काम किसी ऐसी जगह करें जहां हवा आती जाती हो। बहुत इंपॉर्टेंट बात है। स्टेप वन indamart से अपने पास के मैन्युफैक्चर ढूंढो। शुरुआत में 2 से 5 लीटर कंपाउंड खरीदो। यह तुम्हें ₹300 से ₹500 में मिल जाएगा। जिसका लिंक मैं आपको इसी ब्लॉग के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दे दूंगा। जहां एक क्लिक में आप सप्लायर से कांटेक्ट कर पाएंगे। और हां जितना हो सके कम से कम पैसों में माल उठाना। वैसे आपको बता दूं indamart बी टू बी प्लेटफार्म है तो वहां पर सस्ता सामान मिलता ही है। स्टेप टू एक बड़े प्लास्टिक ड्रम में पहले साफ पानी डालो।
अगर तुम 70 लीटर फिनाइल बनाना चाहते हो तो 1 लीटर कंपाउंड में धीरे-धीरे 69 लीटर पानी मिलाओ। पानी हमेशा पहले डालो। कंपाउंड बाद में। स्टेप थ्री, कंपाउंड डालो और मिलाओ। पानी में धीरे-धीरे कंपाउंड डालो और लकड़ी से एक ही दिशा में घुमाते रहो। 5 से 7 मिनट में मिक्सचर दूधिया सफेद रंग का हो जाएगा। इसका मतलब फिनाइल बन चुकी है। स्टेप फोर कलर और फ्रेगेंस डालो। अब इसमें लिक्विड डाई डालो। हरा, नीला, पीला जो तुम्हारा ब्रांड कलर हो। फिर थोड़ा पाइन फ्रेगेंस डालो ताकि खुशबू और तेज लगे। खुशबू जितनी अच्छी कस्टमर उतना खुश। स्टेप फाइव 500 ml या 1 लीटर की बोतल में फिनाइल भरो। लेबल लगाओ अपने ब्रांड नेम डालो। बिना लेबल के कोई नहीं खरीदेगा। यह सबसे जरूरी सीख है। एक बात और लेबल और ब्रांड नेम पहले बनाओ।
बाद में मार्केट जाओ। बिना ब्रांड के 30 जगह घूमने के बाद भी एक ऑर्डर नहीं मिलेगा। अब दोस्तों लागत का पूरा हिसाब देखते हैं। 1 लीटर कंपाउंड 70 लीटर फिनाइल बनता है। 70 से ₹100 में। 1 लीटर फिनाइल की लागत 8 से ₹10 आती है। 1 लीटर बोतल का जो ब्लैंक बोतल आता है, खाली डब्बा आता है, वह ₹8 में आपको मिल जाएगा और लेबल स्टीकर पे आपका ₹2 खर्च होगा। कुल लागत 1 लीटर पर 18 से ₹20 बिक्री कीमत 50 से ₹ अब मुनाफे की बात करें तो 30 से ₹40 प्रति लीटर। अब सबसे जरूरी बात बेचोगे कहां?
सबसे पहला और सबसे धांसू तरीका है बल्क बार्स पकड़ो। हॉस्पिटल्स, हॉस्टल्स, रेस्टोरेंट यही वो जगह हैं जहां फिनाइल का रोज का इस्तेमाल होता है। और यही वो जगह हैं जहां से बल्क ऑर्डर्स मिलते हैं। पर एक जरूरी बात ध्यान रखो। बहुत बड़े हॉस्पिटल्स और होटल्स में मत जाओ। उनके पहले से बड़े सप्लायर्स होते हैं। वो तुमसे नहीं लेंगे। बहुत छोटे वाले भी मत जाओ। वह सस्ती क्वालिटी चाहते हैं। मिड रेंज वाले पकड़ो। यही तुम्हारे असली कस्टमर हैं। दूसरा तरीका रिटेलर से जोड़ो। आसपास की किराना दुकानें पकड़ो। उन्हें अच्छा मार्जिन दो। वह बेचेंगे तुम कमाओगे। तीसरा और सबसे स्मार्ट तरीका फ्री डिलीवरी का ऑफर दो। अपने शहर में फ्री डिलीवरी का ऑफर दो। पर मिनिमम ऑर्डर आठ बॉटल्स का रखो। यह एक ऐसी चीज है जो शायद तुम्हारे शहर में कोई नहीं कर रहा है और यही चीज तुम्हें बाकी सबसे अलग कर देगी। चौथा तरीका है WhatsApp और Facebook पर अपने प्रोडक्ट की फोटो डालो। प्राइस बताओ। ऑर्डर्स खुद चलकर आएंगे। अगर दोस्तों बात करें शुरुआती लागत की तो कंपाउंड प्लस बॉटल्स प्लस लेबल्स प्लस ड्रम सब मिलाकर 3000 से 5000 में यह बिजनेस खड़ा हो सकता है। तो भाई यह बिजनेस छोटा दिखता है पर इसकी ताकत बड़ी है। जब तक घरों में फर्श है यह प्रोडक्ट बिकता रहेगा। पर एक जरूरी चेतावनी शुरुआत में क्वालिटी में कोई समझौता मत करना। पहले अच्छी क्वालिटी पक्की करो फिर मात्रा बढ़ाओ। एक बार कस्टमर का भरोसा टूटा तो वह दोबारा नहीं आएगा। और दूसरी बात लेबल और ब्रांड पहले बनाओ। बिना ब्रांड के मार्केट में मत जाओ। यह गलती बहुत महंगी पड़ती है। मतलब फालतू में आपका टाइम वेस्ट होता है। और जो भी आप लेबल नहीं लगाते हो तो फिर आपका फालतू में पड़ा रहता है अपना स्टॉक। अब दोस्तों, यह आईडिया आपको कैसा लगा, नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। और जो भी आपके प्रश्न हो, क्वेश्चन हो, आप मुझसे पूछ सकते हैं कमेंट बॉक्स में। मैं आपको जरूर बताऊंगा। और अगर तुम चाहते हो कि इस बिजनेस की सप्लाई लिस्ट, पूरी कॉस्टिंग और स्केल करने का तरीका मैं एक और ब्लॉग में बनाऊं या फिर पीडीएफ में आपको दे दूं तो आप मेरे Telegram चैनल को जॉइ कर लीजिएगा जिसका लिंक आपको हमारे डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगा। आप जाकर ज्वाइन हो जाइए। वहां पे मैं बहुत सारे बिजनेस आइडियाज के पीडीएफ वगैरह देता रहता हूं। जिससे आप बहुत आसानी से इंफॉर्मेशनेशन अपने पास रख पाते हो। तो दोस्तों ऐसे और ब्लॉग देखना चाहते हो तो आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हो। मैं मिलता हूं आपसे ऐसे और दमदार के साथ।