दोस्तो क्या तुम जानते हो कि आज इंडिया में हजारों लोग घर बैठे बिना किसी दुकान के और बिना किसी बड़ी पूंजी के एक ऐसा बिजनेस खड़ा कर चुके हैं जिसका टर्नओवर आज लाखों रुपए में है। और सबसे बड़ी बात जानते हो क्या है? इसमें से ज्यादातर लोगों ने अपनी शुरुआत बिना माल खरीदे यानी लगभग ज़ीरो स्टॉक इन्वेस्टमेंट से की थी। अब अगर तुम भी यही सोचते हो कि एक बड़ा बिजनेस करने के लिए जेब में बहुत पैसा चाहिए, एक बड़ी दुकान चाहिए या बहुत बड़ा नाम चाहिए, तो आज मैं तुम्हारी यह सोच पूरी तरह बदलने वाला हूं।
देखो मैं यह नहीं कहूंगा कि यह रातोंरात अमीर बनने का कोई जादू है। लेकिन अगर तुम इस सिस्टम को समझ गए और मेहनत करने को तैयार हो तो जो बात मैं आज बताने वाला हूं वो बड़े-बड़े सेमिनार में लाखों रुपए लेकर सिखाई जाती है। देखो बिजनेस में सबसे पहली और सबसे जरूरी बात क्या होती है? वो है सस्ते में माल खरीदो और अच्छे दाम में बेचो। बस इतना ही है पूरा बिजनेस का फंडा। जब तुम्हारा खरीद का रेट कम होगा तो बेचने पर ज्यादा फायदा होगा और जब तुम्हारा रेट बाजार से कम होगा तो कस्टमर भी तुम्हारे पास खींचा चला आएगा। सोचो अगर तुमने 100 लोगों को अपना माल दिखाया और तुम्हारा रेट अच्छा है, क्वालिटी सही है तो उनमें से कम से कम 25 लोग तुमसे जरूर खरीदेंगे और एक बार जो तुमसे खरीद लेगा वह बार-बार आएगा। यही होता है रिपीट ऑर्डर और रिपीट ऑर्डर ही असली बिजनेस है। पर यहां पर एक बात और समझो। ज्यादा लालच मत करो। अगर तुम 5 से 8% का मुनाफा रखोगे और माल सही दोगे तो कस्टमर कभी नहीं छोड़ेगा। यही गलती लोग करते हैं। पहली बार में ही इतना मुनाफा काटने लगते हैं कि कस्टमर दोबारा आता ही नहीं।
अब सवाल यह उठता है कि सस्ता माल मिलेगा कहां? और यहीं से असली खेल शुरू होता है। इंडिया में दो जगह हैं जहां से तुम्हें सबसे सस्ता माल मिल सकता है। एक है मुंबई और दूसरी है दिल्ली। अगर तुम इन दोनों शहरों के 100 200 300 कि.मी. के आसपास रहते हो तो समझो तुम्हारी किस्मत खुल गई। पर पहले मुंबई वाला बिजनेस समझते हैं पूरा स्टेप बाय स्टेप। मुंबई में एक जगह है उल्हासन नगर और उल्हास नगर नंबर पांच में एक ऐसी मार्केट है जो पूरे एशिया की सबसे सस्ती मार्केट मानी जाती है। यहां पर महिलाओं के गाउन मैक्सी और नाइटी बनती है और इतनी बड़ी तादाद में बनती है कि कॉस्ट एकदम नीचे आ जाती है। अब तुम सोच रहे होंगे भाई मैक्सी में क्या बिजनेस होगा? तो सुनो ध्यान से। गांव हो या शहर हर घर में महिलाएं हैं और हर घर में मैक्सी गाउन नाइटटी लगती है। यह ऐसा प्रोडक्ट है जो कभी बंद नहीं होता। हर मौसम में चलता है। हर उम्र में चलता है। अब मुंबई कैसे जाना है? वहां क्या करना है? यह मैं तुम्हें बिल्कुल आसानी से समझाता हूं। मुंबई में सीएसटी या दादर स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़ो। फास्ट हो या स्लो दोनों कल्याण तक जाती है। कल्याण के बाद ट्रेन हर स्टेशन पर रुकती है। कल्याण से बस दो स्टेशन आगे है उल्लस नगर। वहां उतरो बाहर निकलो और उल्हास नगर नंबर पांच के लिए शेयरिंग ऑटो पकड़ लो। किराया सिर्फ ₹15। ऑटो वाले से बोलो गाउन मार्केट या जींस मार्केट चौराहा। वह तुम्हें सही जगह पर उतार देगा। जब उतरोगे तो एक तरफ जींस मार्केट होगी और दूसरी तरफ गाउन मार्केट।
हम चलते हैं गाउन मार्केट की तरफ। अब यहां पर एक जरूरी बात सुनो। जब तुम मार्केट में पहुंचोगे तो सड़क के किनारे बड़े-बड़े शोरूम दिखेंगे। वहां मत जाओ। सीधे अंदर गलियों में घुस जाओ। जितना अंदर जाओगे 1/2 कि.मी. 1 कि.मी. तुम्हें छोटे-छोटे कारखाने दिखेंगे। वहां सीधे मशीनों पर मैक्सी सिली जा रही होगी। यह है असली मैन्युफैक्चरर। यहीं से माल सबसे सस्ता मिलता है। अब यहां क्या करना है? बस एक काम किसी एक कारखाने वाले से प्यार से बात करो। बोलो भाई साहब मैं आपका माल बेचना चाहता हूं। मुझे बस आपके माल की कुछ फोटो और एक छोटा सा वीडियो चाहिए। अगर उसे डर लगे कि कारखाने का पता बाहर जाएगा तो कहो भाई मैं बाहर का नहीं सिर्फ अंदर का बनाऊंगा। यकीन मानो दो-तीन कारखानों में से एक जरूर राजी हो जाएगा। क्योंकि उसे भी अपना माल बिकवाना है। अब तुम्हारे पास फोटो आ गई। अब क्या करोगे? इन फोटो को पीडीएफ में बदल लो। अरे घबराओ मत। मोबाइल में Google खोलो और लिखो फोटो टू पीडीएफ कन्व्टर ऑनलाइन। बस उसमें अपनी सारी फोटो डालो। वो खुद पीडीएफ बना देगा। और अगर नहीं आता है तो YouTube पर फोटो से पीडीएफ कैसे बनाएं देख लो। 5 मिनट में सीख जाओगे। बस इतना करते ही तुम्हारे पास एक बढ़िया सा कैटलॉग तैयार हो जाएगा जिसमें सारे माल की फोटो होगी, रेट होगा, डिजाइन होगा।
अब वीडियो की बात करते हैं। उसी कारखाने में अपने मोबाइल से 4 से 5 मिनट का एक छोटा सा वीडियो बनाओ। उसमें दिखाओ यह मैक्सी है। यह ₹90 की है। यह ₹100 की है। यह ₹500 की है। और अपना मोबाइल नंबर भी बोलो वीडियो में। अब असली खेल शुरू होता है। Google पर जाओ और टाइप करो मैक्सी होलसेलर इन इंडिया। तुम्हारे सामने पूरे भारत के होलसेलरों के नाम और नंबर आ जाएंगे। अब इन नंबरों पर एक-एक करके फोन करना शुरू करो। बोलो सर, मैं मैन्युफैक्चरर हूं। मेरे पास ₹90, ₹100 बढ़िया मैक्सी है। आप क्या लेंगे? पर रुको। यहां एक जरूरी काम पहले करना है। अपने नाम से या किसी छोटी सी फर्म के नाम से जीएसटी नंबर बनवा लो। यह सिर्फ 1000 में हो जाता है और एक बैंक अकाउंट उसी फर्म के नाम से खुलवाओ। यह क्यों जरूरी है? क्योंकि जब कोई होलसेलर तुम्हें पैसे भेजेगा तो वह पहले जीएसटी नंबर देखेगा। जीएसटी नंबर देखकर उसे यकीन होगा कि तुम सही आदमी हो। सरकार के रिकॉर्ड में हो। बिना इसके कोई बड़ा होलसेलर तुम पर भरोसा नहीं करेगा।
अब एक सवाल तुम्हारे मन में जरूर आया होगा। भाई कोई अनजान आदमी हमें पहले पैसे क्यों देगा? देखो बिजनेस भरोसे का खेल है। जब तुम अपना जीएसटी सर्टिफिकेट, फर्म के नाम का बैंक अकाउंट और अपनी पूरी पहचान सामने वाले को दोगे तो उसे यकीन होगा कि तुम एक असली और रजिस्टर्ड बिजनेसमैन हो और याद रखना बड़े होलसेलर हमेशा प्रोफेशनल तरीके से काम करना पसंद करते हैं। शुरुआत छोटे ऑर्डर से करो ताकि दोनों तरफ से भरोसा बने। मैं खुद ऐसे कई लोगों को जानता हूं जो इसी ईमानदारी और भरोसे के दम पर आज रोज के दर्जनों ऑर्डर हैंडल कर रहे हैं। अब जो होलसेलर तुमसे बात करे उसे पहले सैंपल भेजो पर एक बात गांठ बांध लो। सैंपल फ्री में मत देना। सैंपल के पैसे लो। क्यों? दो कारण है। पहला जो पैसे देगा वो सीरियस है। जो फ्री में मांग रहा है वह बस टाइम खराब करेगा। दूसरा जब उसने पैसे दिए और तुमने माल भेजा तो दोनों तरफ से भरोसा बन गया। उसे पता चला यह भेजता है और तुम्हें पता चला यह पैसे देता है। मान लो दो सैंपल है 110 110 के और ₹50 कूरियर का मतलब ₹270 ट्रांसफर करवाओ। उसने भेजा तुमने माल पैक करके भेज दिया। अब बस रिश्ता शुरू हो गया। अब मैक्सी की लागत समझते हैं क्योंकि यही तुम्हारा असली हथियार है। एक मैक्सी में 2.9 मीटर कपड़ा लगता है। कटिंग में ₹1.5, सिलाई में ₹4, प्रेस और पैकिंग में ₹1.5। अगर कोई एंब्रॉयडरी नहीं लगानी तो कपड़े के अलावा बाकी सब मिलकर ₹10 में तैयार। कपड़े की कॉस्ट जोड़ो तो लगभग ₹90 में एक मैक्सी पूरी तैयार है। तुम इसे ₹100 में बेचो। ₹10 का मुनाफा। होलसेलर खुशी-खुशी लेगा क्योंकि उसे भी मार्जिन मिल रहा है और अगर सीधे रिटेल कस्टमर को बेचो 140 150 तक आसानी से बिकती है। यानी एक मैक्सी पर 40 से ₹ का मुनाफा।
अब बात करते हैं कि कस्टमर कहां से आएंगे और यहीं पर तुम्हारा वीडियो काम आएगा। जो वीडियो तुमने बनाया था उसे YouTube पर अपलोड करो। Instagram पर अपलोड करो। अपना नंबर वीडियो में डालो। अब YouTube पर वीडियो खुद नहीं चलेगा। यह मैं सच बता रहा हूं। YouTube चैनल बनाना अलग बात है। उसे चलाना बहुत मुश्किल है। मैं चला के देख चुका हूं। और Instagram पे आपको ईजीली वहां पे चल जाएगा क्योंकि वहां पे रील रील फीड है। वहां पे बहुत आसानी से चलता है। जैसा आप जैसे आप बोलोगे वैसे अगर आपने अच्छे से प्रेजेंट किया तो लोग वीडियो पूरी देख कर जाते हैं। पर यहां पर मैं आपको एक अच्छा और सिंपल तरीका बताता हूं। Google एड्स। Google एड्स में जाओ। अपना वीडियो लगाओ। एक क्लिक पर सिर्फ 10 पैसे लगते हैं और 10 क्लिक में एक आदमी तुम्हें फोन करेगा। यानी ₹1 में एक कस्टमर। इससे सस्ता तरीका पूरी दुनिया में नहीं है। Google एड्स में एक सेटिंग जरूर करना। पर क्लिक की लिमिट 10 पैसे रखना याद से नहीं तो ज्यादा पैसे कट जाएंगे। YouTube पर Google एड्स कैसे चलाएं? सर्च करो सब समझ आ जाएगा। जब फोन आए तो पहले पीडीएफ कैटलॉग भेजो कस्टमर को फिर बोलो भाई मिनिमम 5000 का आर्डर लेना पड़ेगा जीएसटी नंबर दो बैंक डिटेल दो पैसे पहले लो माल बाद में भेजो और ट्रांसपोर्ट का नाम उसी से पूछो जो उसके शहर में काम करता हो इससे कूरियर सस्ता पड़ेगा और दोस्तों ये सब होता है मैंने खुद देखा है हमारे कितने रिलेशन में ऐसे लोग काम करते हैं। मेरे कितने आसपोस में ऐसे लोग काम करते हैं जो दिल्ली से माल मंगवाते हैं। पहली बार वह जाकर खुद विजिट करते हैं। दूसरी बार से वह होलसेलर को पहले पैसे भेजते हैं। फिर वह माल लगाता है। और दोस्तों, यह सिर्फ मुंबई और दिल्ली की बात नहीं है। अगर तुम दिल्ली के पास हो, तो पर्दे का बिजनेस करो। वहां उसकी बहुत बड़ी मार्केट है।
अगर कानपुर के पास हो, चमड़े का बिजनेस करो। खुर्जा में हो बर्तन का बिजनेस करो। अलीगढ़ में हो ताले का बिजनेस करो। फिरोजाबाद में हो चूड़ियों का बिजनेस करो। जो चीज जहां बनती है, जहां वो सस्ती सब्सी मिलती है, वहीं जाओ, वहां से उठाओ और पूरे देश में बेचो। चाहे ऑनलाइन या ऑफलाइन। यही फंडा है, यही असली बिजनेस है। दोस्तों, मैं तुम्हारा कोई गुरु नहीं हूं। मैं बस एक ऐसा इंसान हूं जो चाहता हूं कि इस देश का हर नौजवान जिसके पास जोश है, इरादा है, पर जेब में पैसे कम है, वह भी आगे बढ़े। इसलिए मैं वह बातें तुम्हें मुफ्त में बता रहा हूं। जो लोग बड़े-बड़े सेमिनार में लाखों रुपए लेकर यही सब सिखाते हैं। अगर यह ब्लॉग तुम्हारे काम का लगा तो उसे एक दोस्त को जरूर भेजो जो कुछ करना चाहता है। पर रास्ता अभी उसे नहीं मिल रहा है। उसे यह ब्लॉग जरूर भेज देना। शायद यह ब्लॉग उसकी जिंदगी बदल दे। अगर आप ऐसे और ब्लॉग पढ़ना चाहते हैं, अगर आप नौकरी करते हैं, तो आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं। ये चारों बिजनेस में से आप कोई भी नौकरी के साथ शुरू कर सकते हैं। बहुत ही आसानी से। मिलते हैं आपसे ऐसे और दमदार बिज़नेस आईडिया के साथ। तब तक के लिए आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।