Low Investment business ideas अब रोना छोड़ो यह काम करो

दोस्तो  आज मैं जो बिजनेस आपको बताने जा रहा हूं, इसमें ना आपको दुकान खोलना है, ना बहुत बड़ी फैक्ट्री लगानी है। बहुत ही आसान बिजनेस है और बहुत पैसे कमा के देगा यह बिजनेस। ऐसा भी नहीं है कि आपको किसी दूसरे शहर जाकर काम करना है। नहीं, आप अपने घर परिवार के साथ रहकर बहुत अच्छा पैसा कमाएंगे। और एक चीज क्लियर कर दूं जो सबसे बड़ी समस्या है आपकी कि पैसे नहीं है। कैसे काम करना है, कौन सा काम करूं जिसमें अच्छे पैसे कमा सकें? तो आपको बता दूं इस ब्लॉग में सब कुछ स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा और इस बिजनेस में लाखों रुपए की इन्वेस्टमेंट नहीं करना है। आप धीरे-धीरे पैसे खर्च करके जो कमाओगे उसी से आपको आगे बढ़ना है क्योंकि यही व्यापारी माइंडसेट है। आप अपने गांव शहर में जहां भी रहते हो आपने देखा होगा कुछ ऐसे अंकल होते हैं या आजकल के युवा भी बड़ी जल्दी या कुछ ही दिनों में एक सेटअप तैयार कर लेते हैं और उसी से पैसे बनाते हैं। अब इसके पीछे उनकी मेहनत है लेकिन ये चीजें जब आप उनसे पूछते हो तो वो नहीं बताते हैं। उन्हें क्या लगता है यह भी मुझसे बड़ा या ज्यादा पैसे वाला हो जाएगा।

लेकिन आप टेंशन ना लो। ऐसा रिसर्च करके एक दमदार बिजनेस लाया हूं जो अगर करेगा मेहनत से करेगा तो उसकी कामयाबी तय है। अब आपको लग रहा होगा कि यह बस हमें घुमा रहा है। लास्ट में वही घिसा पिटा कोई किराने की दुकान तो कोई भी धंधा बताकर भाग जाएगा। मैं कहता हूं आपसे अभी आप कमेंट बॉक्स खोलो और उसे पढ़ो। अगर अच्छा अच्छा कमेंट दिखा तो ब्लॉग पढ़ना । वरना अभी के अभी इस ब्लॉग को स्किप करके चले जाना। अब इतना कॉन्फिडेंट से मैं क्यों बोल रहा हूं? क्योंकि इस ब्लॉग में कितना  पोटेंशियल है, कितना दम है, वह आप खुद कमेंट बॉक्स में बताओगे। और एक बात बस कुछ मिनट लगेंगे आपको कमेंट करने में। लेकिन जो नए व्यूअर आएंगे, उन्हें बहुत हेल्प मिलेगा। तो प्लीज अच्छा या बुरा लास्ट में जरूर कमेंट कर दीजिएगा। दोस्तों, अभी जो मैं आपको बताने जा रहा हूं, बड़े ध्यान से समझिएगा। ब्लॉग को भगाएंगे, तो कुछ समझ नहीं आएगा और लास्ट में आपको लगेगा कि आपका टाइम वेस्ट हुआ। इसलिए प्लीज ध्यान से पढिये । देखिए मैं आता हूं बनिया कम्युनिटी से और आपको पता है बनिया लोग ज्यादा से ज्यादा धंधा करते हैं। अब मैं अपने कुछ भाइयों के साथ मंडी गया था क्योंकि वह बल्क में फल खरीदते हैं और बेचते हैं। अब देखो आप पहले से प्लीज यह मत सोचना कि आपको बहुत पैसे लगाने हैं। बहुत सारी मशक्कत करनी है। नहीं प्लीज आप मेरी बात ध्यान से समझना। लास्ट तक ब्लॉग पढ़ना तब आपको सब कुछ क्लियर समझ में आ जाएगा। देखो जब मैं फल मंडी में अंदर गया तो वहां पर जो कच्चा पपीता था वो ₹12 किलो था। वहीं पका पपीता ₹15 किलो था। लेकिन जो हमारे भाई लोग थे वो बारगेनिंग कराकर ₹14 किलो के हिसाब से 100 किलो उठा लिए। अब जब मैं बाहर आता हूं तो मुझे 2 से तीन ठेले दिखते हैं। जो 10 से 15 किलो पपीते अपने ठेले पर रखे थे।

उनसे मैंने पूछा ऐसे पूछ लिया भैया यह पपीता कैसे किलो है? तो उन्होंने बोला यह ₹35 किलो है। आपको कितना चाहिए? अब मुझे तो अंदर से हंसी आ रही थी क्योंकि आपको भी आएगी अगर आप भी वहां पर रहेंगे तो क्योंकि आपको पता है असली रेट क्या है? मैंने बोला नहीं बहुत महंगा है। तो उनका जवाब था फ्री में चाहिए। मतलब यहां सोचने वाली बात यह है अगर मैं मंडी से 1400 का पपीते उठाऊं और बाहर मार्केट में या कहीं भी बेचूं जहां जल्दी बिक जाए वहां बेचूं तो समझ लो पपीते के पीछे ₹21 किलो बचेगा। यानी 1 दिन में अगर मैं 100 किलो पपीते बेच दिया तो ₹2100 कहीं नहीं गए हैं। और यही लगातार आप 30 दिन काम करते हैं, मेहनत करते हैं तो आप इससे महीने का 60 से 65,000 तक का पोटेंशियल प्रॉफिट निकाल सकते हैं। अगर और अच्छा मार्जिन मिला तो और अच्छा पैसा बना सकते हो। लेकिन यह समझ लो यह सब आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। समझ रहे हो ना? मैं क्या कहना चाहता हूं? मतलब फलों में इतना ज्यादा बचत है। लेकिन जब मैंने अपने भाइयों से बातचीत की तो उन्होंने कहा इतना भी आसान नहीं है। फायदे तो हैं लेकिन जब नहीं बिकता है तो नुकसान भी बहुत होता है। फिर मैंने बोला आप ऐसे धंधे क्यों करते हो? तो उन्होंने कहा हम अच्छे माल खरीदते हैं और हमारा लोगों के साथ व्यापार बना हुआ है।

पहले ही आर्डर मिल जाता है उन्हें। शायद ऐसा वो कहना चाहते थे। फिर उन्होंने बोला इसलिए माल जाते ही बिक भी तो जाता है। देखते नहीं हो क्या? हां कभी-कभी हफ्ते लग जाते हैं लेकिन बिक जाते हैं। ऐसा उनका कहना था। तो दोस्तों मैंने सोचा क्या ऐसा धंधा वो आदमी नहीं कर सकता जो अभी के टाइम जिसके पास बहुत कम पैसे हो और इस तरह से वो बेच करके कितना ज्यादा मुनाफा कमा सकता है। लेकिन यहां पर सबसे इंपॉर्टेंट महत्वपूर्ण चीज है बेचना और सही जगह से खरीदना। अगर आप लोगों के साथ कनेक्शन नहीं बना पाएंगे, शर्म करना नहीं छोड़ेंगे, तो आप पैसे नहीं कमा पाएंगे इस धंधे में। दोस्तों, अब यह धंधा आप कैसे बहुत कम पैसों में शुरू कर सकते हो? देखो, सबसे महत्वपूर्ण चीज है अपने शहर में फल मंडी ढूंढना। वैसे आजकल मोबाइल में Google मैप पर बड़ी आसानी से मिल जाएगा। या फिर आप कमेंट बॉक्स में बता देना आप कहां से हो मैं रिप्लाई कर दूंगा। देखो जब आपको पता चल जाए तो मंडी जाने के बाद ट्रक का माल वहां मंडी में आता है क्योंकि मंडी में भी कहीं ना कहीं से सामान आता है। आपको मंडी से सामान नहीं खरीदना है बल्कि ट्रक वालों से खरीदना है। हां अगर कभी-कभी नहीं है ट्रक वाले तो ले सकते हो लेकिन ज्यादातर ट्रक वाले आए हुए रहते हैं और उनसे ठीक-ठाक दाम भी मिलता है क्योंकि वह भी बेचने ही आए रहते हैं। और एक चीज नोटिस कीजिएगा मंडी जब आप जाएंगे तो मंडी वाले अलग ही एटीट्यूड में रहते हैं। यह सब मैं इसलिए बता रहा हूं क्योंकि मैंने वहां देखा है लोगों को। अब दूसरी बात, ट्रक वालों से मोलभाव करना आना चाहिए। अब यह चीज कोई पेन कलम लेकर नहीं सिखाएगा आपको।

आप जब खुद वहां जाएंगे दो-चार लोगों से मिलेंगे तो आपका धड़का खुल जाएगा। फिर आसानी से हैंडल कर पाओगे। अब देखो इस धंधे में लोग दो तरीके से काम करते हैं। पहला वाला मैंने बताया कि ट्रक माल आया हुआ है। वहीं से खरीदो और उन्हीं के मार्केट में सप्लाई कर दो। लेकिन इसमें उतनी बचत नहीं है और रिस्क भी नहीं है क्योंकि फटाफट होलसेल भाव में बिक जाता है और दूसरा है आप किसी भी गाड़ी पर अपना माल उठाओ और गांव-गांव में बेचो या फिर अपने मार्केट में बेचो इससे आपको बहुत ज्यादा मार्जिन मिलेगा आप सोच भी नहीं सकते और एक चीज बता दूं अपने मार्केट में जब भी बेचो तो एक काम करना उनसे व्यवहार बनाना ताकि वह आप पर निर्भर हो इससे जब भी माल आप बाहर से लाओगे वो एक झटके में बिक जाएगा और सिर दर्द खत्म हो जाएगा। जानते हो धंधे में लोग फिर कहां होते हैं? वह बेचने पर ध्यान देते हैं। लेकिन एक सच्चा व्यापारी, एक अच्छा व्यापारी कनेक्शन बनाने पर जिससे वह लंबा टिकता है। दोस्तों, मुझे पता है यह सुनकर आपको शर्म आ रहा होगा कि अपने ही धंधे में लोगों के सामने फल बेचूंगा। दोस्त धंधे में शर्म करना छोड़ना पड़ता है। और यह मान लो अगर आपने शर्म छोड़ दिया तो एक दिन ऐसा आएगा जब आप केवल मोबाइल से फोन घुमाएंगे और आपका माल आ जाएगा और आप बैठे-बैठे कमीशन कमाओगे क्योंकि मैं इस धंधे को बहुत बारीकी से देख रहा हूं क्योंकि यह सब मेरे सामने होता है कि यह धंधा कभी खत्म नहीं होने वाला है। देखो मैंने वह तरीके बताएं जो आपको जानना बहुत जरूरी था। वो गलतियां बताई जो बाकी लोग करते हैं। अब आपके ऊपर है आप क्या करते हो? देखो मैं यह नहीं कहूंगा कि आप शुरू में ₹1500 ही खर्च करो। आप 100 किलो नहीं ले सकते तो आप 50 किलो ही खरीदो और उसे बेचो।

देखो क्या आप कर पा रहे हो? मैं बता दूं दोस्तों यह काम बहुत से लोग नहीं कर पाते। कुछ को तो पता नहीं होता है। कुछ शर्म की वजह से या फिर जो भी हो उनके दिमाग में उस वजह से नहीं कर पाते हैं। लेकिन वही लोग 121 घंटे नौकरी पर बिता लेते हैं। इसलिए मैं आपको यह चीज बता रहा हूं और मेरा बस यही उम्मीद है कि आप लोग पैसे कमाओ। धंधे शुरू करो। अपने जीवन में आगे बढ़ो। आपको अगर कुछ पूछना है तो कमेंट बॉक्स में पूछ लेना और नौकरी कर रहे हो साथ में कोई धंधा शुरू करना चाहते हो तो इस ब्लॉग को जरूर देखना। तो दोस्तों लास्ट में यही कहूंगा कि नौकरी से सबसे बढ़िया आजादी है धंधे में। अपना धंधा अपना काम कभी भी कोई निकाल नहीं सकता। कोई कभी भी ताना नहीं मार सकता। तो चलिए मिलते हैं आपसे और ऐसे ही दमदार बिज़नेस आईडिया के साथ। तब तक के लिए दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply