दोस्तो अगर मैं कहूं कि अब तुम्हारे घर की बिजली कभी नहीं कटेगी। ना धूप चाहिए, ना डीजल जनरेटर, ना सरकारी बिजली। तो क्या तुम यकीन करोगे? शायद नहीं। आज इस ब्लॉग में मैं तुम्हें लाइव टेस्ट करके दिखाऊंगा। और सबसे बड़ी बात जो सिस्टम मैं दिखाने वाला हूं यह सिस्टम मार्केट के सबसे किफायती ऑप्शंस में से एक है। तो ध्यान से देखते रहो क्योंकि आगे जो बात आने वाली है वो तुम्हारी जिंदगी बदल सकती है। इसलिए ब्लॉग को पूरा जरूर देखना क्योंकि क्या पता लास्ट में कुछ ऐसा जानने को मिले जो और लोग तब तक ब्लॉग को बंद करके चले गए होंगे। इसलिए अगर आप धंधे में इंटरेस्टेड हैं इस ब्लॉग में इंटरेस्टेड हैं तो लास्ट तक इस ब्लॉग में जरूर बने रहिएगा। दोस्तों, इंडिया में सबसे बड़ी परेशानी क्या है? बिजली। और इस बिजली की परेशानी को दूर करने के लिए हमने क्या-क्या नहीं किया? जनरेटर लगाए, सोलर पैनल लगाए, नई-नई टेक्नोलॉजी पर पैसे लगाए। पर हर बार कुछ ना कुछ दिक्कत रही। अब बात करूं सोलर पैनल की। दिन में धूप हो तो बिजली बनेगी। पर रात का क्या? रात को सोलर पैनल बेकार है और ऊपर से सरकार ने टीओडी सिस्टम लागू कर दिया है। यानी दिन की बिजली सस्ती और रात की बिजली महंगी।
अब रात को घर चलाने के लिए तुम्हें बड़ी बैटरी खरीदनी पड़ेगी और बैटरी में पैसे लगाओ तो वह भी 3 से 4 साल में खत्म। हर बार चार्ज होगी, हर बार डिस्चार्ज होगी और धीरे-धीरे मरती जाएगी। यही गलती लोग करते हैं। बार-बार बैटरी बदलो, बार-बार पैसे फूंको। और यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होता। पर आज मैं तुम्हें एक ऐसा रास्ता दिखाने वाला हूं जिसके बाद ना बैटरी जल्दी खराब होगी, ना रात को बिजली कटेगी, ना महंगा बिल आएगा और असली बात तो अभी आने वाली है। थोड़ा रुको। देखो मेरे पीछे क्या घूम रहा है। पंखे जैसी कोई चीज है बिल्कुल चुप बिना आवाज के। यह है वर्टिकल विंड एक्सेस टरबाइन और यह है सोलरियो टेक्नोलॉजीes का प्रोडक्ट जो कि इंडियन कंपनी है। अब तुम सोच रहेगे भाई विंड टरबाइन तो समुद्र के किनारे या बड़े पहाड़ों पर लगता है। हमारे गांव में तो इतनी तेज हवा कहां चलती है? यही वो सवाल है जो 90% लोग पूछते हैं और यही वो जगह है जहां ये टरबाइन सबको चौंका देती है। दोस्तों यह टरबाइन मात्र 2 मीटर प्रति सेकंड की हवा में बिजली बनाना शुरू कर देता है। मतलब वो हल्की सी हवा जो सुबहशाम तुम्हारे घर के आसपास चलती रहती है। बस वही काफी है। तेज आंधी की जरूरत नहीं। समुद्र किनारे जाने की जरूरत नहीं। अपने घर की बालकनी में लगाओ और बिजली बनाओ और इसकी आवाज बिल्कुल नहीं। इतना साइलेंट है कि पड़ोसी को भी पता नहीं चलेगा। अब बात करते हैं इसके अंदर की टेक्नोलॉजी की क्योंकि असली खेल यहां से शुरू होता है। इस टरबाइन के अंदर जो मोटर लगी है उसे कोरलेस एक्सेल फ्लक्स मोटर कहते हैं।
अब यह नाम थोड़ा कठिन लग रहा है पर इसे समझना बेहद आसान है। सामान्य मोटर में कम हवा हो तो बिजली कम बनती है। पर इस खास मोटर की कमाल यह है कि कम हवा में भी यह ज्यादा बिजली बना सकती है। और इसमें मेंटेनेंस वो भी ना के बराबर। एक बार लगाओ और सालों साल चैन की बिजली लो। अभी जो टरबाइन मेरे पीछे घूम रहा है इस वक्त यहां बिल्कुल हल्की हवा चल रही है। पर मीटर देखो 3.29 एंपियर बिजली बन रही है। और अगर थोड़ी हवा और बढ़ जाए तो यह 5 से 7 एंपियर तक पहुंच जाएगा। यानी दिन में 6 से 15 यूनिट बिजली हवा की गति के अनुसार बिना धूप के बिना डीजल के बिल्कुल मुफ्त। सोचो जरा हर रोज 10 यूनिट बिजली मुफ्त मिले तो महीने में कितनी बचत होगी। अब मैं तुम्हें पूरा सिस्टम समझाता हूं एकदम आसान भाषा में। इस टरबाइन से तीन तार निकलते हैं। यह तीनों तार एक हाइब्रिड कंट्रोलर से जुड़ते हैं। और इस हाइब्रिड कंट्रोलर की खासियत यह है कि इसमें तुम 150 वाट का सोलर पैनल भी लगा सकते हो। यानी दिन में सोलर पैनल और विंड टरबाइन दोनों मिलकर बैटरी चार्ज करेंगे और रात में जब सोलर पैनल बंद हो जाएगा तब वे विंड टरबाइन चलता रहेगा और बैटरी को चार्ज करता रहेगा। फिर इस कंट्रोलर से दो तार निकलते हैं जो सीधे बैटरी से जुड़ते हैं। बैटरी से इन्वर्टर जुड़ा है और इन्वर्टर से तुम्हारा पूरा घर चलता है। पंखा, बल्ब, फ्रिज सब कुछ और सबसे बड़ी बात जो इन्वर्टर और बैटरी पहले से तुम्हारे घर में लगे हैं, उन्हें बदलने की कोई जरूरत नहीं। उसी पुराने सिस्टम में इस टरबाइन को जोड़ दो। बस काम शुरू। पर रुको। सबसे जरूरी बात बाकी है जब यह टरबाइन लगातार बैटरी को चार्ज करता रहेगा तो बैटरी कभी पूरी तरह डाउन नहीं होगी और जो बैटरी बार-बार पूरी तरह खाली होती है वह जल्दी मरती है। पर अगर बैटरी हमेशा चार्ज रहे तो जो बैटरी पहले 3 साल में खराब हो जाती थी वही इससे आपकी बैटरी की लाइफ काफी हद तक बढ़ जाएगी और बार-बार होने वाला मेंटेनेंस का खर्चा कम हो जाएगा। सोचो कितना पैसा बचेगा। हर 34 साल में ₹15,000 से ₹00 की बैटरी पर खर्च होते थे। अब वह खर्च खत्म। रात की महंगी सरकारी बिजली का बिल खत्म। डीजल जनरेटर का खर्च खत्म। दोस्तों, अब बात करते हैं कि कौन सा मॉडल हमारे काम का है। यह टरबाइन 1 किलो वाट, 2 किलो वाट और 3 किलो वाट तीन साइज में आता है और दो तरह के होते हैं। वर्टिकल यानी खड़ा घूमने वाला और हॉरिजॉन्टल यानी आड़ा घूमने वाला।
हॉरिजॉन्टल वाला थोड़ा सस्ता पड़ता है। 1 किलो वाट का सिस्टम लगभग 45,000 से शुरू होता है। और वर्टिकल वाला जो तुम मेरे पीछे देख रहे हो वो लगभग 90,000 से शुरू होता है। एक बार लगाओ 15 साल निश्चिंत रहो। हिसाब लगाओ तो यह इन्वेस्टमेंट कुछ ही सालों में वापस आ जाती है। और जो लोग सोच रहे हैं कि भाई हमारे यहां हवा नहीं चलती उनसे मैं कहूंगा कि एक बार अपने घर की छत पर सुबह-सुबह खड़े होकर महसूस करो। जो हल्की हवा तुम्हें छू रही है, वह काफी है टरबाइन के लिए। दोस्तों, एक आखिरी और जरूरी बात अगर आप खुद घर के लिए लगाना चाहते हैं, तो बेशक लगा सकते हैं। लेकिन अगर बिजनेस करना चाहते हैं, तो आपको सबसे आसान तरीका बताता हूं। वैसे तो मैं इन दो वीडियो में भी खूब अच्छे से समझाया है कि कैसे बिना पैसे का आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हो। लेकिन इस ब्लॉग में आपको बता दूं आप सबसे आसानी से यह बिजनेस ऑर्डर लेकर शुरू कर सकते हैं। जैसे कि आपको सब कुछ पता है इसके बारे में। आप इसका प्रचार करो जहां भी आप रहते हो उसके अगल-बगल और जैसे लोगों को इंटरेस्ट आए वह लेने के लिए राजी हो जाए तो आप सीधे फैक्ट्री से विंड टरबाइन उन्हें सेल कर सकते हैं। इससे आप बहुत अच्छा कमीशन कमा सकते हैं। फैक्ट्री से विंड टरबाइन लेने पर आधे दाम पर मिलता है और कस्टमर को आप शॉप के रेट का बेच सकते हो यानी दुकान के रेट का और इस तरह से अच्छा खासा प्रॉफिट मार्जिन कमा सकते हो। और एक चीज है बहुत से कस्टमर दुकान साथ में जाते हैं। जैसे कि आपने बोला तो आपके साथ ही जाएंगे दुकान पर तो आप पहले से फैक्ट्री में विजिट करके बात कर लीजिएगा और वहां से आर्डर मंगाकर दुकान पर रखवा लीजिएगा और इस तरह से भी आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं। अब देखिए जो लोग इस तरह से नहीं करना चाहते हैं तो उन लोगों के लिए बता दूं वो लोग कंपनी में सेल्स पार्टनर बन सकते हैं। आप यहां से भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। मतलब बहुत सारे तरीके हैं और मैंने इन दोनों ब्लॉग में बहुत अच्छे से समझाया भी है।
तो आप इस ब्लॉग को पढ़ सकते हैं और आपका जो भी प्रश्न हो वो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। तो मुझे उम्मीद है कि आपको सब कुछ समझ आ गया होगा। अगर कोई भी प्रॉब्लम, कोई भी परेशानी, कोई भी समस्या, कोई भी दिक्कत हो तो आप बिंदास कमेंट बॉक्स में पूछिए। मैं आपको जरूर बताऊंगा। सारे बिज़नेस आईडिया से रिलेटेड। तो प्लीज आप उसे ज्वाइन कर लीजिएगा और मिलते हैं आपसे ऐसे और अच्छे खासे दमतार के साथ। तब तक के लिए आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।