दोस्तों ब्लॉग पर क्लिक कर दिए हैं तो एक सेकंड रुकिए। मुझे आपसे एक सीधा सवाल पूछना है। आप सुबह उठते हैं, तैयार होते हैं, बस पकड़ते हैं, धक्के खाते हैं, पूरा दिन खटते हैं और महीने के आखिर में हाथ में आता है ₹1,000, ज्यादा से ज्यादा ₹5,000 और उसमें से किराया गया, राशन गया, बिजली का बिल गया और जो बचा उससे क्या होगा भाई? सच में बताइए क्या होगा उससे घर बनेगा नहीं गाड़ी आएगी नहीं बच्चों को अच्छा स्कूल मिलेगा मुश्किल है और यह महंगाई हर साल बढ़ती है लेकिन
आपकी तनख्वाह वो वहीं रुकी है और इसलिए तो नोएडा में इस समय काफी आंदोलन भी चल रहा था तो आज मैं आपसे एक बात कहना चाहूंगा और यह बात मैं बड़े भाई की तरह कह रहा हूं दोस्त की तरह कह रहा हूं एक आलू हां एक साधारण आलू जो आपके घर में रोज पकता है वह आलू आपको हर महीने 50 से ₹10000 दे सकता है। और दोस्तों यह एक धंधा है। किसी दिन सेल कम भी हो सकती है और किसी दिन त्यौहार पर इससे दोगुनी भी। अब देखिए मैं जानता हूं आप क्या सोच रहे हैं। यार यह ब्लॉग वाले ऐसे ही बोलते हैं। ब्लॉग पर लिखते हैं 1 लाख रोज कमाओ और वीडियो में निकलता है कुछ और। मैं समझता हूं यह शक। और सच कहूं तो यह शक होना भी चाहिए क्योंकि बहुत से लोगों ने आपको बेवकूफ बनाया है। लेकिन मैं आपसे एक बात कहूंगा मेरे अपने एरिया में मेरी आंखों के सामने असली लोग यह काम कर रहे हैं और असली पैसा कमा रहे हैं। कोई सपना नहीं है। यह कोई जादू नहीं है। अब एक और बात साफ कर दूं। जिनके पास ₹ 1लाख, 5 लाख, ₹1 लाख इन्वेस्ट करने हैं, उनके लिए ब्लॉग नहीं है। आप जाइए बड़ा बिजनेस देखिए। आपको शुभकामनाएं।
लेकिन जो भाई सच में तंग हैं, जेब खाली है, नौकरी है तो तनख्वाह कम है या बेरोजगार बैठे हैं घर पर उन भाइयों से मेरी बात है और उन्हें मैं कह रहा हूं सिर्फ ₹1000 बस ₹1000 और आपका धंधा शुरू हो जाएगा। पहले ही दिन से कमाई भी होने लगेगी। अब इससे पहले कि मैं आपको यह बिजनेस बताऊं एक जरूरी बात। एक जरूरी बात जो ज्यादातर लोग नहीं समझते। याद है महाकुंभ। उस भीड़ में एक लड़का था आकाश यादव। दातून बेचता था साधारण दातून जो हर गांव में पेड़ से तोड़ी जाती है और सुबह-सुबह करी जाती है। उसने एक बार में कमाए लाख रुपए। क्यों? क्योंकि लोकेशन सही थी। प्रोडक्ट वही था, काम वही था लेकिन जगह ऐसी थी जहां करोड़ों लोग आए थे नहाने। अब एक और बात सोचिए। आपने देखा होगा दो मोमोज वाले एक की दुकान ठंडी पड़ी रहती है। दूसरे के पास हमेशा भीड़। फर्क क्या है? एक ने सही जगह चुनी दूसरे ने नहीं। तो इस बिजनेस में और किसी भी बिजनेस में सबसे बड़ी ताकत होती है लोकेशन की। यह बात गांठ बांध लीजिए। आगे आपको काम आएगी।
और अब मैं आपको वो बिजनेस बताता हूं। यह फास्ट फूड का बिजनेस है। लेकिन रुकिए भागिए मत। यह वो मोमोज पानी पूरी वाला नहीं है जो आप हजार बार सुन चुके हैं। यह कुछ और है। एकदम अलग एकदम नया एकदम हटके। इसमें लगती है सिर्फ दो चीजें। पहली चीज एक स्टिक लकड़ी की जैसे टूथपिक होती है दांत खोदने के लिए बस थोड़ी यह लंबी होती है कोई 12 से 15 इंच की और एक स्टिक की कीमत 10 से 15 पैसे पैसे रुपए नहीं यह आप Flipkart और Amazon से मंगा सकते हैं और अगर और सस्ता चाहिए तो Indiamart से ले लीजिए। वहां लगभग आधे रेट में मिल जाएगा। लेकिन होलसेलर से अच्छे से बात करके देख करके तभी खरीदिएगा। दूसरी चीज एक छोटी सी मशीन Flipkart Amazon पर ₹800 से ₹850 में मिलती है। मैं आपको टैग भी कर दूंगा। इधर आप क्लिक करके देख सकते हैं उसे। Indiamart पर उससे भी सस्ती मिलती है। लेकिन मैं एक बार फिर कहूंगा कि उसे आप देखिएगा, समझिएगा, चलाइएगा, फिर लीजिएगा। यह नहीं कि ऑनलाइन ऑर्डर करिए और रिटर्न वाला कोई ऑप्शन ना रहे और आप फंस जाएं। ऐसा नहीं होना चाहिए। आप सब कुछ देखता कर अच्छे से करिएगा। बस यही दो चीजें कुल मिलाकर ₹1,000 के आसपास आ जाएगी। बाकी जो लगेगा कढ़ाई, बेसन, चावल का आटा, मसाले ये सब आपके घर में पैलेस हैं।उसे मैं इन्वेस्टमेंट में नहीं जोड़ रहा हूं। अब बताता हूं इससे बनेगा क्या?
आप एक आलू लेते हैं। उसमें यह स्टिक घुसाते हैं। फिर उस मशीन में लगाकर हैंडल धीरे-धीरे घुमाते हैं और जो बनता है वह देखने में ऐसा लगता है जैसे आलू एक लंबे घुमावदार खूबसूरत स्प्रिंग में बदल गया हो। इसे कहते हैं पोटैटो ट्विस्टर या पोटैटो स्प्रिंग। अब इसे बेसन और चावल के आटे के घोल में डुबाइए। उसमें मसाले मिले हैं। जैसे पकड़ी का घोल बनता है। फिर कढ़ाई में गर्म तेल में फ्राई कीजिए। ऊपर से सॉस लगाइए। मेयोनीज़ लगाइए। मसाला छिड़किए। प्रोडक्ट तैयार है। और वो स्टिक जो आपने आलू में घुसाई थी वही पकड़ कर थमा दीजिए खाने वाले को। हाथ गंदे नहीं होंगे। स्टाइलिश लगेगा। बच्चे पागल हो जाएंगे इसके लिए। और नौजवान तो अलग ही। अब सोचिए बगल में मोमोज़ है, पानी पूरी है, वड़ा पाव है और आपके पास है यह नया यूनिक टेस्टी और देखने में भी जबरदस्त। तो लोग किसके पास जाएंगे? पहले आपके पास उसके बाद फिर जो पसंद है वो खाएंगे। है ना? अब बात करते हैं पैसे की। ₹1 एक का हिसाब। एक पोटैटो ट्विस्टर बनाने में लागत कितनी आती है?
आलू, बेसन, चावल का आटा, मसाला, तेल, स्टिक सब मिलाकर ₹10। हां, इसी के आसपास आएगा। और बेचेंगे कितने में? गांव में छोटे कस्बे में 30 से ₹35, शहर में 50 से ₹60 तक लोग खुशी-खुशी देते हैं। और अगर कोई ऐसा जगह है जैसे कि कोई मंदिर है, कोई घूमने वाला जगह है तो वहां पे आप और अच्छी खासी रेट में बेच सकते हैं। लोग बड़े आसानी से ले लेंगे। हम एवरेज लेते हैं ₹30। तो एक प्रोडक्ट पर मुनाफा होगा हमारा ₹20। अब अगर आप पार्ट टाइम में दिन के सिर्फ दो-ती घंटे देकर 100 पोटैटो ट्विस्टर भी बेच लेते हैं तो दिन का मुनाफा हुआ ₹2000 और महीने का ₹60,000 लेकिन यह सब आपकी मेहनत पर निर्भर करता है कि आप किस जगह पर खड़े हैं और किस तरह से आप बेच रहे हैं क्योंकि यह सब कुछ बहुत ज्यादा निर्भर करता है। दोस्तों, अब सारा खर्चा निकालने के बाद नेट प्रॉफिट अब यह ₹60,000 की कोई गारंटी नहीं है और मैं भी नहीं दूंगा। यह आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। आपकी लोकेशन पर निर्भर करता है। जैसे मैं कि बार-बार कह रहा हूं आप कितना समय दे रहे हो उस पर निर्भर करता है। लेकिन जो हिसाब मैंने बताया वो बिल्कुल सच्चा है। और जो लोग मेरे एरिया में कर रहे हैं वो इसी तरह से कमा रहे हैं। और सबसे अच्छी बात पहले दिन से पैसा बनेगा। कोई इंतजार नहीं, कोई ईएमआई नहीं, कोई नुकसान नहीं। अब आखिरी बात और यह सबसे जरूरी बात है। मैं जानता हूं आपके मन में एक डर है। लोग क्या कहेंगे? ठेला लगाऊंगा तो बेइज्जती होगी। पड़ोसी हसेंगे। भाई सुनिए जो आज 15,000 की नौकरी में झुक कर जी रहा है उसकी इज्जत ज्यादा है या जो खुद का धंधा करके 50 से 60000 कमा रहा है उसकी? और एक बात बताऊं जब पैसा आने लगता है ना सबके मुंह अपने आप बंद हो जाते हैं। कोई नहीं हंसता। सब पूछने लगते हैं। यार यह तूने कैसे किया? हां, पहले दिन हंसेंगे। लेकिन जब आप कमाने लग जाते हो, आगे बढ़ते हो तब कोई नहीं पूछता। तो दोस्तों, आप लोग शुरू में नौकरी के साथ-साथ करिएगा। पार्ट टाइम दो-ती घंटे देकर। जब लगने लगे कि यहां से नौकरी से ज्यादा आ रहा है, तब फैसला लेना कोई जल्दबाजी नहीं है। गांव के चौक पर लगाइए, कस्बे के बाजार में लगाइए, शहर के किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर लगाइए। स्कूल के बाहर, कॉलेज के बाहर, मेले में जहां भी भीड़ हो, वहां यह बिल्कुल बहुत आसानी से चलेगा, दौड़ेगा। बस वीडियो देखते रहने से कुछ नहीं होगा मेरे भाई। उठना पड़ेगा, करना पड़ेगा और जो करेगा वही कमाएगा।
तो अब बताइए कमेंट में लिखिए मैं शुरू करूंगा। अगर आप सच में बिजनेस करने का मन बना चुके हैं और अगर कोई सवाल है वह भी पूछिए। मैं हर कमेंट का जवाब दूंगा और ऐसे और जबरदस्त बिज़नेस आईडिया देखने के लिए आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करके रख सकते हैं क्योंकि मैं ऐसे ही दमदार बिज़नेस आईडिया आप लोगों के लिए लाते रहता हूं। तो मिलता हूं आपसे ऐसे ही दमदार बिज़नेस आईडिया के साथ। तब तक के लिए आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।