दोस्तों अगर आप रोज सुबह उठकर नौकरी पर जाते हैं, पूरे दिन काम करते हैं, महीने के अंत में सैलरी आती है और फिर दो हफ्ते के अंदर ही खत्म हो जाती है, तो एक सवाल जरूर मन में आता होगा क्या पूरी जिंदगी ऐसे ही काम करते रहना है। सच बात तो यह है कि भारत में लाखों लोग नौकरी कर रहे हैं। लेकिन उनमें से बहुत कम लोग अपनी सैलरी से संतुष्ट हैं। समस्या यह नहीं है कि लोग मेहनत नहीं करते। असली समस्या यह है कि मेहनत का फायदा सीमित होता है। जब आपके पास सिर्फ एक ही इनकम सोर्स होता है। आप दिन के 8 से 10 घंटे काम करते हैं। लेकिन आपकी कमाई उसी एक सैलरी पर निर्भर रहती है। अगर कंपनी ने सैलरी बढ़ाई तो ठीक नहीं बढ़ाई तो आपकी लाइफ वहीं की वहीं रह जाती है। लेकिन आज के समय में स्मार्ट लोग एक रास्ता अपनाते हैं। वे तुरंत नौकरी छोड़ने का रिस्क नहीं लेते बल्कि नौकरी के साथ एक साइड बिजनेस शुरू करते हैं।
यही साइड बिजनेस धीरे-धीरे उनकी दूसरी इनकम बन जाता है और कई बार वही छोटा सा काम आगे चलकर उनकी पूरी जिंदगी बदल देता है। आने वाले समय में उनके लड़के जब बड़े हो जाते हैं तो वह नौकरी के लिए नहीं तरसते नहीं घूमते बल्कि दूसरों को नौकरी पर रखते हैं। अब यह बात मैं हवा-हवा में नहीं बोल रहा हूं बल्कि पूरी रिसर्च डाटा के साथ वह रियल बिजनेस आईडिया जो लोग किए हैं और सफल हुए हैं उनकी खास रणनीति बताऊंगा जिससे आप भी अपना फ्यूचर सुरक्षित कर पाएंगे क्योंकि कहते हैं ना अगर कुछ जिंदगी में ना समझ में आए तो कम से कम सफल लोगों को सुनना देखना शुरू कर दो सफलता अपने आप मिल जाएगी और आपको जिंदगी में आगे
बढ़ना है तो टाइम देना होगा वह भी अच्छी जगह पर। दोस्तों आपने अक्सर ऐसे सफल लोगों को देखा होगा जो कहते थे हां मैंने भी नौकरी किया लेकिन उसके बाद मैंने अपना खुद का धंधा डाल दिया और आप देखेंगे वो आज के समय में अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके होते हैं। लेकिन आप यह भी देखते होंगे कि बहुत से आपके दोस्त हैं जो नौकरी करते हैं या आप खुद करते होंगे तो आप सोचते हो कि नौकरी के साथ या नौकरी छोड़कर खुद का धंधा डाल दूं क्योंकि आप ऐसा नहीं सोचते तो ये ब्लॉग नहीं देखते और मैं आपको आज बताऊंगा कि कैसे नौकरी के साथ धंधे में उतर कर आप मालिक बन सकते हो। दोस्तों आज इस ब्लॉग में हम बात करेंगे चार ऐसे साइड बिजनेस की जिन्हें आप 2026 में नौकरी के साथ शुरू कर सकते हैं। दोस्तों इन बिजनेस की खास बात यह है कि इनमें बहुत बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होती। बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती ताकि आप नौकरी के बाद आकर अपना धंधा संभाल सको। ऐसा बिजनेस है। आपको ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर आप सही तरीके से इस बिजनेस को करेंगे तो आप बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं पहला और सबसे पॉपुलर बिजनेस आईडिया। दोस्तों अगर हम पहले बिजनेस की बात करें तो उससे पहले मुनाफ की एक सच्ची कहानी सुनी थी जो हमारी तरह नौकरी से छूटकर या नौकरी करते हुए अपने परिवार के लिए ज्यादा पैसा कमाना चाहता था। इसके बाद मैं आपको कुछ बिजनेस बताऊंगा जो आप नौकरी के साथ शुरू कर सकते हैं जो कि आप आसानी से समझ भी जाएंगे और आसानी से आप कर भी जाएंगे। दोस्तों मुंबई में एक युवक था जिसका नाम था मुनाफ। वह एक बड़ी टेक कंपनी में काम करता था। अच्छी सैलरी थी, अच्छी नौकरी थी। लेकिन फिर भी उसे लगता था कि वह कुछ बड़ा करना चाहता है। उसकी मां बहुत अच्छा खाना बनाती थी और परिवार में अक्सर लोग कहते थे कि अगर यह खाना लोगों को बेच दिया जाए तो लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे। 2015 में उन्होंने एक छोटा सा प्रयोग किया। उन्होंने अपने घर से ही एक छोटा सा होम डाइनिंग एक्सपीरियंस शुरू किया जिसमें लोग बुकिंग करके आते थे और घर का बना स्पेशल खाना खाते थे। शुरुआत में सिर्फ वीकेंड पर होता था। कोई बड़ी दुकान नहीं थी। कोई बड़ा निवेश नहीं था। बस अच्छा खाना और लोगों को अच्छा अनुभव देना। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके बारे में बात करनी शुरू की। फूड ब्लॉगर आने लगे।
ब्लॉग बनने लगे और देखते-देखते वह छोटा सा प्रयोग एक बड़ा ब्रांड बन गया। आज वही बिजनेस करोड़ों रुपए का टर्नओवर कर रहा है। यह कहानी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे एक बात साफ होती है खाने का बिजनेस छोटा शुरू करके भी बड़ा बनाया जा सकता है और इसके बहुत सारे एग्जांपल हैं। जैसे समोसा किंग इन्होंने बेंगलुरु में देखा कि समोसा में वो स्वाद नहीं है तो इन्होंने समोसा किंग के नाम से एक स्टॉल शुरू कर दिया। इसके बाद इनकी पत्नी भी इनके साथ लग गई। आज इनकी बिजनेस की वैल्यू 600 करोड़ है भाई साहब। मतलब उसके आने वाले बच्चे पीढ़ी दर पीढ़ी ना भी करें तभी वह आराम से जी सकते हैं। यह पावर है बिजनेस का। लेकिन दोस्तों मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप फूड ट्रक या फास्ट फूड खोल लेंगे तो इतने ही अमीर बन जाएंगे क्योंकि बैटिंग करना तो सबको आता है लेकिन हर कोई विराट कोहली नहीं बन पाता। खैर, यह बस एग्जांपल की तरह समझना।
दोस्तों, अगर आप फूड स्टॉल या फूड ट्रक शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप क्या बेचेंगे। बहुत सारे लोग एक गलती करते हैं। वे शुरुआत में बहुत ज्यादा चीजें बेचने की कोशिश करते हैं। लेकिन सफल स्टॉल हमेशा एक या दो चीजों से शुरू होते हैं। उदाहरण के लिए आप सिर्फ मोमोज बेच सकते हैं या सिर्फ चाय और स्नैक्स या सिर्फ चाट। जब लोग आपकी स्वाद को पहचानने लगते हैं, तब आप धीरे-धीरे मेनू बढ़ा सकते हैं। और अगर आप नौकरी के साथ यह काम करना चाहते हैं, तो प्लीज अकेले इस काम को मत करना मेरे भाई। मेरे कुछ दोस्त हैं जो अकेले शुरू किए थे। उन्हें अपना धंधा बंद करना पड़ गया था। क्योंकि भाई अकेले आप खुद थक कर आओगे कंपनी से तो नहीं हो पाएगा। आपको क्या करना है? आप किसी लड़के को पकड़ लेना। या फिर सबसे बेस्ट है अपने दोस्तों को शामिल कर लेना जिससे जो काम है वो 50-50 मतलब आधा-आधा हो जाएगा। वैसे दोस्तों एक अच्छा सा तरीका बताऊं? आजकल ना बहुत से लोग मोमोज और चटनी बना कर देते हैं। वो भी होलसेल प्राइस में।
तो आप उनसे बात कर सकते हैं और उनसे खरीद कर स्टीम करके बेच सकते हैं। मतलब दोस्त अगर आप करना चाहो कोई काम तो बहुत तरीके हैं और ना करना चाहो तो बहुत से बहाने भी हैं। अब बात करते हैं इस बिजनेस में लगने वाले खर्च की। अगर आप छोटे स्तर से शुरू करते हैं जैसे कि एक फूड कार्ड या ठेला तो आपको लगभग ₹1,000 से ₹15,000 का निवेश करना पड़ सकता है। इसमें कार्ड, गैस स्टो, बर्तन और शुरुआती सामग्री शामिल होती है। अगर आप थोड़ा प्रोफेशनल सेटअप चाहते हैं जैसे कि एक छोटा फूड ट्रक या मॉडिफाइड वैन तो इसमें लगभग ₹1.5 लाख से तीन लाख तक का खर्चा आ सकता है। इसके अलावा एक चीज और जरूरी होती है एफएसएसएआई लाइसेंस। यह लाइसेंस इसलिए जरूरी है ताकि आपका फ़ूड बिज़नेस कानूनी रूप से सुरक्षित रहे। और ग्राहक आप पर भरोसा कर सके। इसलिए बेसिक लाइसेंस ले लेना ₹100 में मिल जाएगा। अब बात करते हैं कमाई की। मान लीजिए आपने एक मोमोज स्टॉल शुरू किया और सच्ची बताऊं तो नौकरी पेशा आदमी को ऐसे कुछ धंधे करने भी चाहिए। क्योंकि आप थके हुए नौकरी करके आएंगे तो मोमोज को बनाने तो बैठेंगे नहीं। इसलिए सिंपल मोमोज खरीदो और उसको स्टीम करने के लिए गैस चालू करके रख दो और खुद कुर्सी पर बैठे रहो। कोई भी कस्टमर आता है उसे मेयोनीज़ और चटनी के साथ परोस दो। यह आराम का काम है और इसलिए यह सफल भी है और ज्यादातर मेरे दोस्त भी यही काम करते हैं। इसलिए आपको भी मैं यही सलाह दूंगा।
एक प्लेट मोमोज बनाने की लागत लगभग 15 से ₹20 पड़ती है और वही प्लेट आप 40 से ₹50 में बेच सकते हैं। इसका मतलब है कि हर प्लेट पर लगभग 20 से ₹30 का मार्जिन बन सकता है। अगर आप रोज 200 प्लेट भी बेचते हैं तो आपकी रोज की कमाई लगभग 4000 से ₹6000 तक हो सकती है। इसमें से खर्च निकालने के बाद भी आप रोज ₹200 से ₹3000 बचा सकते हैं। अगर महीने के हिसाब से देखें तो यह लगभग ₹600 से ₹900 की कमाई बन सकती है। और दोस्तों ये सब कुछ निर्भर करता है आपके मेहनत पर, आपके लोकेशन पर, आपके मोमोज़ के टेस्ट पर। ठीक है? और हां, अभी मैं सिर्फ एक छोटे से स्टॉल का बात किया हूं। अगर आपका स्वाद अच्छा है और आपकी लोकेशन सही है तो यही बिज़नेस आगे चलकर आपको लाखों रुपए भी कमा कर दे सकता है। लेकिन इस बिजनेस की असली ताकत सिर्फ कमाई में नहीं है। इसकी असली ताकत है स्केल करने की क्षमता। एक स्टॉल से आप दो स्टॉल बना सकते हैं। फिर तीन स्टॉल, फिर एक छोटा कैफे, कई बड़े रेस्टोरेंट इसी तरह छोटे ठेले से शुरू हुए हैं। हां, लेकिन इस सोचने से कुछ नहीं होगा। आपको लगातार मेहनत करना पड़ेगा। इसलिए अगर आप नौकरी के साथ कोई ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिसमें कम निवेश हो और कमाई की संभावना ज्यादा हो तो फूड स्टॉल या फूड ट्रक एक बहुत ही मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। और सच्ची बताऊं तो मैं खुद अगर नौकरी करूंगा तो यही काम करूंगा। क्योंकि नौकरी में आजादी नहीं है मेरे भाई। मर जाएंगे काम कर कर के। फिर भी इतना पैसा नहीं बचेगा कि साला एक हफ्ते ट्रिप पर परिवार के साथ घूम सके। यह समझ लो। अब बात करते हैं दूसरे ऐसे बिजनेस की जो देखने में छोटा लगता है लेकिन सही तरीके से किया जाए तो महीने के अच्छे खासे पैसे दे सकता है। यह बिजनेस है कार और बाइक वाशिंग व डिटेलिंग का। अब यह मत सोचना कि आपको खड़े होकर सबका बाइक, कार धोना है। क्योंकि आप गाड़ियों को धोने लगोगे तो जॉब कौन करेगा। इसलिए आगे बताऊंगा कैसे धंधे को सेटअप करना है। आज अगर आप किसी भी शहर में बाहर निकलेंगे आपको हर जगह गाड़ियां दिखाई देंगी। पहले एक परिवार में मुश्किल से एक बाइक होती थी। लेकिन आज एक ही घर में दो-दो कार, दो-दो बाइक होना सामान्य बात हो गई है।
लेकिन एक बात नोटिस कीजिए। जितनी तेजी से गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है, उतनी तेजी से उन्हें साफ रखने की सुविधा नहीं बढ़ी है। बहुत से लोग सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में रहते हैं। शाम को थके हुए घर लौटते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी कार या बाइक साफ करने का समय ही नहीं मिलता। यही वह समस्या है जो इस बिजनेस को एक बड़ा अवसर बनाती है। अब इस बिजनेस को समझने के लिए एक छोटी सी कहानी सुनिए। दिल्ली में एक युवक था जिसका नाम था अमन। वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी ठीक-ठाक थी लेकिन सैलरी उतनी नहीं थी कि वह अपने सारे सपने पूरे कर सके। एक दिन उसने देखा कि उसके ऑफिस के पार्किंग एरिया में लगभग 80 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी रहती है। लेकिन उनमें से ज्यादातर गाड़ियां धूल और गंदगी से भरी रहती है। उसी समय उसके दिमाग में एक आईडिया आया। उसने सोचा कि क्यों ना वह अपने ऑफिस के लोगों को ही कार वाशिंग सर्विस दे। उसने इंटरनेट पर थोड़ा सा रिसर्च किया और एक ऑटोमेटिक वाशर मशीन खरीद ली। उस मशीन की कीमत लगभग ₹500 से ₹1 लाख के बीच थी। इस मशीन की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको कुछ नहीं करना है। आप ब्लॉग में देख सकते हो। गाड़ी खड़ी रहेगी और मशीन खुद उसे शैंपू करके धोएगी। इसके बाद सतीश ने एक अच्छी सी लोकेशन देखकर उस मशीन को सेटअप किया और एक लड़के को बिठा दिया। जॉब से जाते वक्त अपने धंधे से होकर जाता और नौकरी से आते वक्त अपने धंधे पर पहुंचता।
जो भी पैसे कमाए हुए हो वह अपने पास रख लेता। ज्यादातर उसे ऑनलाइन ही पैसे मिलते थे और सतीश ने सीसीटीवी कैमरा भी लगवा दिया था जो उसके मोबाइल से ही कनेक्ट था जिससे वह आसानी से देख पाता था कि कितने आदमी आज कार बाइक वाश करवाए हैं। लेकिन हां यह सीसीटीवी केवल सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी के लिए था। दोस्तों सतीश अपने ऑफिस में भी प्रचार कर दिया था कि हमारे इलाके में एक ऑटोमेटिक गाड़ी धोने वाला मशीन लगा है। बड़ा बढ़िया है। लेकिन यह नहीं बताया कि यह दुकान मेरा ही है। वो क्यों नहीं बताया यह आप समझ सकते हो। यानी कुल मिलाकर सतीश लगभग 500 के निवेश से उसने अपना छोटा सा कार वाशिंग सेटअप तैयार कर लिया। पहले दिन उसकी कमाई हुई थी लगभग 300 से ₹400। अगर औसतन हर कार से ₹100 भी मिलते हैं तो दिन की कमाई लगभग पांच कारों और 10 बाइकों का मिलाकर ₹1000 हो जाती है। महीने के हिसाब से लगभग ₹00 की टोटल इनकम हो सकती है। इसमें से खर्च निकालने के बाद भी 15 से ₹100 का साफ मुनाफा आराम से बच सकता है। लेकिन मैं फिर कहूंगा यह सब लोकेशन पर निर्भर करता है कि आप कहां अपने दुकान खोलें। आप किस तरीके से बात व्यवहार रखते हैं कस्टमर से और कितना मेहनत करते हैं अपने धंधे पर। यह नहीं कि आप आज दुकान खोलें और 10 दिन बाद फिर दुकान खोल रहे हैं। ऐसे आप कमाई नहीं कर सकते। यह जो मैं आपको वैल्यू बता रहा हूं पैसे की, कमाई की यह उदाहरण है कि उस बंदे ने इतना कमाया। आदमी मेहनत से सफल होता है और आगे बढ़ता है। धंधे में मेहनत बहुत जरूरी है। क्योंकि आप नौकरी में जब आप खटते हो तो आप सवाल नहीं करते हो अपने आप से कि क्यों इतना मेहनत कर रहा हूं? आपको करना पड़ता है। वैसे आपको अपने धंधे में खुद के धंधे में मेहनत करना पड़ता है। तभी आप आगे बढ़ते हो। दोस्तों, इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात है कि इसमें आपको बड़ी दुकान की जरूरत नहीं होती। आप इसे अपने घर के बाहर, किसी खाली प्लॉट में या किसी पार्किंग एरिया के पास शुरू कर सकते हैं। अगर आप इस काम को थोड़ा और प्रोफेशनल बनाना चाहते हैं तो आप कार डिटेलिंग सर्विस भी शुरू कर सकते हैं। इसमें कार पॉलिश, वैक्सिंग, इंजन क्लीनिंग और इंटीरियर डीप क्लीनिंग जैसी सेवाएं शामिल होती है।
इन सेवाओं के लिए ग्राहक ₹1,500 से ₹5000 तक भी देने को तैयार रहते हैं। यानी यह बिजनेस छोटा जरूर है, लेकिन इसकी कमाई की क्षमता बहुत बड़ी है। अब बात करते हैं तीसरे बिजनेस की जो आने वाले समय में और भी तेजी से बढ़ने वाला है। आज का समय सुविधा का समय है। लोग चाहते हैं कि उन्हें हर चीज घर बैठे मिल जाए। चाहे वो खाना हो, दवाई हो, किराने का सामान हो या कोई छोटा पार्सल हो। यही वजह है कि डिलीवरी सर्विस का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इस बिजनेस को समझने के लिए एक दिलचस्प कहानी सुनिए। लखनऊ में हर्ष नाम का एक युवक रहता था। उसने देखा कि उसके इलाके में बहुत सारी छोटी मेडिकल दुकानें और किराने स्टोर थे। लेकिन उनमें से ज्यादातर दुकानें होम डिलीवरी नहीं करती थी। दूसरी तरफ इलाके के बहुत से बुजुर्ग और कामकाजी लोग ऐसे थे जिन्हें बाहर जाकर सामान खरीदना मुश्किल लगता था और कुछ उसके पड़ोसी तो हर्ष से बोलकर मंगाते थे। यही से हर्ष के दिमाग में एक आईडिया आया। उसने कोई बड़ी मोबाइल ऐप बनाने की कोशिश नहीं की। जाहिर सी बात है कि उसके पास ना ही इतने पैसे होंगे और ना ही इतना टेक्नोलॉजी। इसलिए उसके पास जो था उसी से काम को आगे बढ़ाया। उसने सिर्फ एक WhatsApp ग्रुप नंबर बनाया और अपने इलाके के लोगों को बताया कि अगर उन्हें कोई भी सामान चाहिए तो वे उस नंबर पर मैसेज कर सकते हैं। जब भी कोई आर्डर आता तो हर्ष पास की दुकान से सामान खरीद कर ग्राहक के घर तक पहुंचा देता। शुरुआत में वह हर डिलीवरी के लिए सिर्फ 30 से ₹50 चार्ज करता था और अपने अगल-बगल तो 10 से ₹20। पहले दिन उसे सिर्फ तीन ऑर्डर मिले लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपने इलाके के दुकानदारों से बात की और उनसे कहा कि अगर वे उसके साथ काम करेंगे तो उनकी बिक्री बढ़ सकती है। धीरे-धीरे लोगों को यह सुविधा पसंद आने लगी। 3 महीने के अंदर-अंदर उसके पास रोज लगभग 40 से 50 ऑर्डर आने लगे। अगर औसतन हर आर्डर से ₹40 भी मिलते हैं तो दिन की कमाई लगभग ₹1600 से ₹2000 हो जाती है। महीने के हिसाब से लगभग 50 से ₹0000 बन जाता है और यह सब आपकी मेहनत के ऊपर निर्भर करता है कि आप कितने लगन से काम करते हैं क्योंकि ऐसा कभी नहीं होगा कि आप सोचते रहो और पैसे आते रहेंगे। इसलिए आपको इतने पैसे कमाने के लिए मेहनत भी करना पड़ेगा। दोस्तों, इसके बाद हर्ष ने दो डिलीवरी बॉय रख लिए और अपना काम और बढ़ा लिया। इस बिजनेस की खास बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास एक बाइक और स्मार्टफोन है तो आप भी हर्ष की तरह दवाइयां, सब्जी, केक जो भी उपयोगी चीज हो उसे पहुंचा सकते हैं और इस तरह से यह काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों, अब बात करते हैं चौथे और आखिरी बिजनेस की। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप नौकरी करते हुए भी आसानी से चला सकते हैं।
आज शहरों में लोगों को हर समय एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है। कभी ऑफिस, कभी मार्केट, कभी रेलवे स्टेशन। यही वजह है कि राइड, शेयरिंग और ट्रांसपोर्ट सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। अगर आपके पास बाइक या कार है तो आप उसे सिर्फ खड़ा रखने के बजाय पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत से लोग अपनी बाइक को राइड सर्विस में लगाकर रोज के ₹500 से ₹1000 तक कमा लेते हैं। दोस्तों, मेरा थोड़ा गला बैठ रहा है। आपको अगर थोड़ा सा आवाज गड़बड़ सुनाई दे, तो प्लीज क्षमा कीजिएगा। अगर आपके पास कार है और वह किसी राइड प्लेटफार्म पर चलती है तो महीने के ₹00 से ₹10000 तक की कमाई संभव है। अगर आप खुद गाड़ी नहीं चला सकते तो आप एक भरोसेमंद ड्राइवर रख सकते हैं और उसके साथ कमाई शेयर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपकी कार दिन में ₹2000 कमाई करती है उसमें से ₹800 ड्राइवर को चाहते हैं तो भी आपके पास लगभग ₹1200 रोज बच सकते हैं। महीने के हिसाब से यह लगभग 12 * 4 = 48 ₹48,000 होता है। लेकिन इसमें से आपका मेंटेनेंस भी गिरता है कार के ऊपर। तो आप हर महीने आप अपनी गाड़ी का सर्विसिंग भी करवाएंगे। तो वो जो 48,000 है उसमें से आप 8 से ₹100 कम कर दीजिए। मतलब कि आप ₹00 के आसपास अपनी महीने की इनकम बना सकते हैं अपने कार से। अब जरूरी नहीं कि आप भी बिजनेस शुरू करो तो महीने के ₹35,000 कमाने लग जाएंगे। नहीं, यह सब आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। आप किस तरह के ड्राइवर को पकड़े हुए हैं। कैसे आपके ड्राइवर हैं जो काम कर रहे हैं और किस एरिया में आप रहते हैं?
क्योंकि बहुत से लोग ऐसे हैं जो कार रखी है लेकिन उन्हें ग्राहक ही नहीं मिलते ना ही कोई आपको बुलावा देता है। तो आप कहां पर रहते हैं? किस एरिया में रहते हैं यह भी बहुत बड़ा डिपेंड करता है। बहुत बड़ा इसका भी रोल होता है। भूमिका होती है। लेकिन अगर आप ऐसे शहरों में रहते हैं तो यह समझ लीजिए आपकी गाड़ी आपके लिए एक पैसिव इनकम मशीन बन सकती है। दोस्तों इन चारों बिजनेस में एक चीज कॉमन है। इनमें शुरुआत छोटी होती है लेकिन संभावना बहुत बड़ी होती है। अगर आप आज सिर्फ अपनी सैलरी पर निर्भर हैं तो आपका भविष्य पूरी तरह आपकी कंपनी पर निर्भर है। लेकिन अगर आपके पास एक दूसरा इनकम सोर्स है तो आप धीरे-धीरे आर्थिक रूप से मजबूत बनने लगते हैं। और आपको एक गहरी बात बता दूं राज की बात अगर आप 30 से 35 साल के हो जाएंगे जब 40 साल के हो जाएंगे तो आपको किसी ना किसी नौकरी पर टिकना पड़ सकता है। चाहे वो आपका पेमेंट बढ़ाए या ना बढ़ाए। आपका प्रमोशन हो चाहे ना हो लेकिन आपको टिकना पड़ता है। क्योंकि उसके बाद जो भी कंपनियां होती है वो युवा लोगों को ज्यादा रखने का प्रयास करती है ताकि ज्यादा से ज्यादा काम निकलवा सके। अगर आप स्किल वाले हैं तो आप ठहर सकते हैं कंपनी में। लेकिन अगर आपके पास स्किल नहीं है तो आप बहुत जल्द नौकरी से निकाले जा सकते हैं। दोस्तों इसलिए ऐसे जो इंफॉर्मेशन ब्लॉग होता है जो हम बना रहे हैं यह बस उन्हीं के लिए है कि अपनी लाइफ वो सिक्योर कर पाए, सुरक्षित कर पाए। दोस्तों, बहुत से लोग सोचते रहते हैं कि उनके पास पैसे नहीं है। इसलिए वे बिजनेस शुरू नहीं कर सकते। लेकिन सच यह है कि ज्यादातर बड़े बिजनेस छोटे कदम से ही शुरू हुए थे। एक छोटा फूड स्टॉल, एक छोटा कारवा सेटअप, एक छोटी डिलीवरी सर्विस या एक छोटे ट्रांसपोर्ट सर्विस। यह सब छोटे कदम है। लेकिन अगर आप इन्हें सही तरीके से करते हैं तो यही कदम आपकी जिंदगी बदल सकते हैं। इसलिए अगर आप सच में अपनी जिंदगी में बदलाव चाहते हैं तो इंतजार मत कीजिए। छोटा शुरू कीजिए, सीखते रहिए और धीरे-धीरे अपने सपनों को हकीकत में बदलिए। क्योंकि याद रखिए नौकरी आपको सैलरी देती है लेकिन बिजनेस आपको आजादी देता है, फ्रीडम देता है।