Low Investment Business ideas 2026

दोस्तों अगर मैं आपसे पूछूं कि कोई गांव से कितना कमा सकता है तो आप कहेंगे 10,000 ₹20,000 या ज्यादा से ज्यादा ₹1,00,000 यही ना लेकिन हमारे गांव का ही राहुल हर महीने गांव से लाखों रुपए का टर्नओवर कर रहा है। अब वह कैसे कर रहा है उसे बताने से पहले हम 2022 के डाटा को देखें तो भारत में केवल मसालों का मार्केट साइज ₹1676 करोड़ तक पहुंच गया है

और यही नहीं 2028 तक मसालों का मार्केट साइज ₹989 करोड़ तक पहुंच जाएगा। तो आप सोच सकते हैं कि मसालों का डिमांड मार्केट में कितना ज्यादा है। दोस्तों मसाला एक ऐसा आइटम है जो हर घर में इस्तेमाल होता है। चाहे वो किसी गरीब का घर हो या अमीर का। तो अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि हम इस बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं। तो दोस्तों इस ब्लॉग को आपको लास्ट तक देखना है क्योंकि एक ऐसा तरीका बताने वाला हूं जिससे कि आप बहुत ही कम पैसों में और बहुत जल्द इस बिजनेस में ग्रो कर जाओगे। तो चलिए जानते हैं। दोस्तों, मसाला का बिजनेस शुरू करना आसान है। चाहे वह आप हो या मैं। हर कोई इस धंधे को स्टार्ट कर सकता है। लेकिन आप सभी यह भी जानते हो कि हजारों पैकेट बनाना आसान है। लेकिन प्रोडक्ट को बेचना हार्ड है। तो इसलिए आपको शुरू में कोई बहुत बड़ा प्लांट बैठाने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि हमारे गांव का ही राहुल शुरू में मात्र ₹5,000 लगाकर अपना बिजनेस शुरू किया था। दोस्तों राहुल सबसे पहले अपने एरिया में रिसर्च किया कि आखिर ऐसा कौन सा आइटम है मसालों में जिसकी खपत दुकानों में सबसे ज्यादा होता है। उसने देखा कि चार चीजें हैं जो उसके घर पर भी हर हफ्ते जरूरत पड़ रही है और वो थी धनिया, मिर्चा, हल्दी और जीरा। तो शुरू में आपको इन्हीं चार चीजों पर फोकस करना है। देखिए मसालों को पीसने के लिए शुरू में राहुल अपने मार्केट की चक्की पर जाता था। जहां पर केवल गेहूं के आटे को छोड़कर सभी तरह की चीजें पीसी जाती थी। अब मसाला पीस तो गया था लेकिन अब बारी थी मसाले को पैक करने की। तो दोस्तों राहुल का मानना था कि अंदर आप कैसे हैं उससे ज्यादा इंपॉर्टेंट है कि आप बाहर से कैसे दिखते हो। इसलिए राहुल छोटे-छोटे जार में मसाले को पैक करता था और अपने ब्रांड का स्टीकर ऊपर से चिपका देता था।

जिससे कि उसका पैसा भी बच जाता था और जो मसाले का जार था वह भी कमाल का दिखता था। अब प्रोडक्ट तो बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका था। लेकिन अब बारी है मसाले के डिब्बे को बेचने की। तो यहां पर भी राहुल ने दिमाग चलाया और सबसे पहले राहुल ने छोटा-छोटा प्लेट अखबार में डलवाना शुरू कर दिया। और उस प्लेट पर राहुल ने साफ-साफ लिखवा दिया कि मुझे सेल्स से रिलेटेड लड़के चाहिए। और अपने नंबर वगैरह सब कुछ प्लेट पर बहुत अच्छे से छपवा दिया। जिससे कि उसे एक हफ्ते के अंदर ही पांच लड़के मिल गए और उन लड़कों से राहुल ने बातचीत किया। राहुल ने उनकी आईडी प्रूफ ले ली या जरूरी कागजात जमा करवा लिए जिससे कि वह लड़के भागे नहीं। अब राहुल ढाई 250 ग्राम का हल्दी, धनिया, जीरा और मिर्चा का पैकेट उन्हें दे दिया और बोला कि आप जितना ज्यादा बेचोगे उतना आपका कमीशन बनेगा। देखिए सैलरी बेस पर राहुल क्यों नहीं रखा वो आप सब जानते हो ताकि जो सेलर है वो ज्यादा से ज्यादा माल को बेचे है ना ताकि उसका भी कमीशन बनेगा इसलिए वो ज्यादा से ज्यादा बेचेगा तो इस तरह से लड़के शाम को माल बेचकर आते उनको अपना कमीशन एक परसेंटेज के हिसाब से राहुल दे देता तो इस तरह से राहुल ने अपना धंधा धीरे-धीरे आगे बढ़ाया अब राहुल ने देखा कि बिजनेस सही तो चल रहा है

लेकिन काफी स्लो मोशन में तो हाई मोशन में धंधे को चलाने के लिए राहुल ने एक और दिमाग लगाया और उसने क्या किया कि हर एक मसाले के डिब्बे के अंदर वह एक कूपन डालता था जिसमें उसने क्या किया कि हर एक डिब्बे पर आपको 10 पॉइंट मिलेंगे जिसमें 10 पॉइंट बराबर ₹1 होता था और जब ग्राहक 10 डिब्बे खरीद लेते थे तो उनके पास 100 पॉइंट हो जाता था और उन्हें अगली बार ₹10 छूट पर मसाले का डिब्बा मिलता था और यह मार्केटिंग स्ट्रेटजी आप मानोगे नहीं राहुल को काफी तेजी से आगे बढ़ाया क्योंकि यह टेक्निक गांव बाजार के लोगों को काफी पसंद आया जिससे कि राहुल जहां डेली का 2500 से 3000 का धंधा करता था वहीं अब राहुल का बिजनेस प्रतिदिन ₹8000 से ₹10,000 तक होने लगा था। क्योंकि जो लड़के थे और राहुल था यह सब बहुत मेहनती और अपने काम को 100% देते थे। क्योंकि राहुल का जो मसाला था वो तो बेस्ट था ही लेकिन जो स्ट्रेटजी उसने लगाई इससे लोगों के अंदर अट्रैक्शन पैदा कर दिया और जो दुकान पर आता जो भी ग्राहक दुकान पर आता यही बोलकर ले जाता कि राहुल मसाला है भैया। तो दोस्तों इसी तरह के टेक्निक से लॉयल कस्टमर बनाया जाता है जो आपके सामान को बार-बार रिपीटेटिव कस्टमर बन जाता है। मतलब बार-बार आपके सामान को खरीदने वाला ग्राहक बन जाता है।

इसी तरह एक सब्जी वाले भैया हैं मेरे गांव में अगर आप बोलेंगे तो उनका भी बिजनेस प्लान आपको आगे वीडियो बनाकर बता दूंगा। वो भी काफी कमाल का प्लान है जो कि आप लोगों को खूब पसंद आएगा। तो इस तरह से राहुल का आइडियाज लेकर छोटा ही सही आप भी अपने गांव बाजार में एक बार ट्राई जरूर करें। क्या पता आपका भी धंधा चल निकले। लेकिन हां मेहनत करने से पीछे मत जाइएगा क्योंकि बिना मेहनत के आज कोई भी पैसा नहीं कमा सकता। चाहे वो मेहनत बुद्धि से हो या बल से। क्योंकि दोस्तों नौकरी के पीछे तो लोग भाग रहे हैं और मिल भी रहा है लेकिन वो आजादी वह पैसा नहीं है। मैं आपको बता दूं आप दूसरों के लिए जितना भी मेहनत कर दो एक दिन आपको उस कंपनी से निकलना ही है। इसलिए आप इस तरह से मसाले का बिजनेस अपने गांव बाजार में शुरू कर सकते हैं। और अगर आप नौकरी के साथ और भी बिजनेस के बारे में जानना चाहते हैं तो कमाल का चार बिजनेस आइडियाज है। आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं। मैं मिलता हूं आपसे ऐसे ही दमदार बिजनेस आइडल के साथ।

Leave a Reply