बहुत कम लागत में शुरू होने वाले 6 बिजनेस आइडियाज 2026

दोस्तों  2024 बीता, 2025 निकला और अब 2026 भी हाथ से रेत की तरह फिसल रहा है। लेकिन आपका बैंक बैलेंस और आपका हालात आज भी वही है। सोचते हो कि कुछ करूं लेकिन कुछ कर नहीं पाते क्योंकि पैसा नहीं है, पहुंच नहीं है, आईडिया नहीं है। शायद आपको पता ना हो कि धीरूभाई अंबानी जब मुंबई आए बिजनेस शुरू करने तो उनकी जेब में केवल ₹500 था। लेकिन जब उनकी मौत हुई तो उनके पास 75,000 करोड़ का संपत्ति था। तो इस स्टोरी से एक बात तो साफ है कि बिजनेस करने के लिए पैसा इतना भी मायने नहीं रखता जितना तुम्हारे दिमाग ने तुमको समझा दिया है।

तो आज मन के बहकावे से निकल कर कुछ अलग करने की सोचते हैं और इन सभी बिजनेस को समझते हैं। चलिए शुरू करते हैं। दोस्तों इस वीडियो में छह बिजनेस आइडियाज होगा। वह भी एक से बढ़कर एक। जैसे-जैसे वीडियो आगे जाएगा उतना बढ़िया बिजनेस आईडिया आपके सामने आएगा। नंबर वन एसओपी प्रोसेस आइडियाज। दोस्तों, हम सब ने सुना है कि मिठाई की दुकान खोलने के लिए काफी सारी जगह चाहिए होते हैं। लेकिन कुछ लोग हैं हमारे एरिया में जो केवल एसओपी के जरिए घर बैठे-बैठे लाखों रुपए कमाते हैं। ना ही उन्हें दुकान चलाना पड़ता है ना ही कहीं भाड़ा देना पड़ता है। अब आप कहोगे सबसे पहले यह एसओपी क्या होता है? तो देखो जब भी कुछ बनाना होता है तो उसमें कौन सा मटेरियल कितना पड़ेगा यह चीजें जरूरी होती है। जैसे कोई नई बहू अपने सास से पूछती है अजी बैंगन का भरता बनाने के लिए बैंगन कितना डालना है? उसमें मसाले कितना डालना है वगैरह-वगैरह चीजें। तो इसी को हम एसओपी बोलते हैं।

यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर। सरल भाषा में बोले तो किसी भी आइटम को बनाने का रेसिपी। अब आपको एसओपी समझ में आ गया। अब मान लो आपको कोई भी एक आइटम बनाने आता है जैसे वड़ा पाव। बहुत बढ़िया आप बनाते हो। लेकिन आपको शर्म आता है स्टॉल लेकर खड़े होने में मार्केट में। तब आप क्या करो? एक रेसिपी तैयार करो और उस पर सब कुछ लिख दो कि तेल कितनी देर तक गर्म करना है, कब बेसन में लपेटकर वड़ा छानना है, सब कुछ। अब किसी एक लड़के को पकड़ो और उसे यह रेसिपी समझा दो। इसके बाद आपको ब्रेड वाले से बात करना है और ब्रेड अपने स्टॉल पर डिलीवर करवा लेना है। उस हिसाब से आपको पता चल जाएगा कि कितने का बिक्री हुआ है ब्रेड के हिसाब से क्योंकि जितना ब्रेड बिकेगा उतना आपका पैसा बनेगा। यानी यहां पे चोरी होने का डर नहीं है। क्योंकि जब भी हम स्टॉल पर किसी को रखते हैं तो यही डर सबसे ज्यादा सताता है। नहीं तो आप साइड में कुर्सी लगाकर बैठ भी सकते हो। और इस तरह से बहुत कम खर्चे में आप पहले दिन से कमाई शुरू कर सकते हैं। यह काम यहीं तक नहीं है। अब आप इसे और आगे ले जा सकते हो। जैसे आप अपने मार्केट में खोले हैं। अब इसी तरह का स्टॉल किसी और मार्केट में डालो। किसी लड़की को पकड़ कर और स्टॉल बंद करने से पहले आप वहां पहुंचो और जितना भी बिक्री हुआ है उन सब का हिसाब लेकर घर आ जाओ। इस तरह से आप इस बिजनेस को आगे ले जा सकते हो और बहुत से लोग इस तरह का काम करते हैं बाजारों में और महीने का लाखों कमाते हैं क्योंकि इस तरह के धंधों में कभी भी मंदी नहीं आती लेकिन यह लाखों की कमाई यूं ही नहीं आती। इसके पीछे दिन रात की मेहनत लगी होती है। तो अगर आप सोच रहे हो कि इस तरह के धंधे शुरू करना तो सबसे पहले आपको अपने एरिया में देखना है क्या नहीं है और उस चीज पर लग जाना है। आप कोई भी स्टॉल डाल सकते हो। इस प्रोसेस की मदद से क्योंकि यही स्ट्रेटजी जो मैं बताया हूं सेम यही तरीका बड़ी-बड़ी कंपनी फॉलो करती हैं। चाहे वो McDonald हो या डोमिनोज़ या CocaCola सब कंपनी इसी प्रोसेस पे काम करती हैं और आज अरबों रुपए कमा रही हैं। दूसरे बिजनेस की बात करें अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जिसमें आपको ना ही घर छोड़कर जाना पड़े और ना ही दुकान खोलना पड़े तो आप इस तरह का बिजनेस शुरू कर सकते हो। देखिए आजकल लोग एलोवेरा जेल जूस बहुत इस्तेमाल करते हैं।

 लेकिन कुछ महीनों से लोग एलोवेरा पाउडर भी खरीदने लगे हैं। क्योंकि कोई भी बनाना नहीं चाहता। वो डायरेक्ट खरीद कर ही इस्तेमाल करना चाहता है। तो इसलिए आपको एलोवेरा पाउडर तैयार करना है। कैसे मैं बताता हूं। सबसे पहले आपको एलोवेरा तोड़ना है और इसे चाकू की मदद से पतले-पतले पीस करके काटना है। जैसा कि आप इस ब्लॉग में देख सकते हो। ध्यान रहे पूरा काम एकदम साफ सुथरे और प्रॉपर हाइजीन के साथ करना है क्योंकि यही आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी तय करेगा। इसके बाद आपको इसे धूप में दो से 3 घंटे सुखाने के लिए छोड़ देना है और फिर इसे मिक्सचर मशीन की हेल्प से पीस लेना है। लो तैयार हो गया एलोवेरा पाउडर। अब आपको इसे पैक करना है। तो आप indamar से पॉलिथीन खरीद सकते हो। इस तरह का पॉलिथीन इस तरह का पैकेट आप खरीद सकते हो। काफी बेहतरीन लगता है देखने में। अब हमने एलोवेरा पाउडर पैक तो कर लिया लेकिन बेचे कैसे? तो इसके लिए आपको एक सेलर अकाउंट बनाना होता है।

Amazon, Flipkart, Meesho जहां भी आप बनाकर इसे सेल कर सकते हो या फिर आप ऑफलाइन भी अपने आयुर्वेदिक दुकानों पर स्टोर पर जाकर सेल कर सकते हो क्योंकि इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है मेरे दोस्तों कि यह बिकती है। बहुत ही आसानी से बिकती है और आप इस तरह से बेचकर पैसे कमा सकते हो। नंबर थ्री केक गिफ्ट मेकिंग आइडियाज। दोस्तों, गांव पहले के जैसा नहीं रहा। अब लोगों के पास मोबाइल हो चुका है और हर महीने किसी ना किसी का बर्थडे जन्मदिन मनाया जाता है। ऐसे में लोग केक काटना और गिफ्ट देना पसंद करते हैं। तो अगर आप सोच रहे हैं कि गांव में कोई धंधा डालूं तो यह आईडिया आपके काम आ सकता है। क्योंकि गांव में हर किसी के घर फ्रिज नहीं होता तो आप केक भी बेच सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि केक लाने के बाद उसे फ्रिज में रखना पड़ता है। तो अगर आप गिफ्ट और केक का बिजनेस खोलते हैं तो बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं क्योंकि गांव में बर्थडे होता है तो लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। जिससे कि 40 से 50 लोग तो आते ही हैं। अब बिक्री देखें तो आपने 40 से 50 गिफ्ट बेचा साथ ही आपने केक भी बेचा और कुल मिलाकर 4 से 5000 का धंधा आपने कर लिया और अगर आप साथ में चॉकलेट नमकीन बच्चों के खिलौने रखते हैं तो और भी अच्छा पैसा आप बना सकते हो। क्योंकि इस तरह के धंधे अभी गांव में नहीं है तो पछताने से अच्छा है कि सही समय देखकर खोल लो वरना बाद में सोचते ही रह जाओगे।

नंबर फोर वेजिटेबल फ्रूट्स। [नाक से की जाने वाली आवाज़] दोस्तों शाम होते ही हमें जिस एक चीज की चिंता सताती है वो है सब्जी। जी हां दोस्तों चाहे वो एक गरीब का घर हो या अमीर का हर किसी को सब्जी की जरूरत पड़ती है। अब डेली सब्जी के लिए कोई बाजार तो जाएगा नहीं। तो बस इसी जरूरत को देखते हुए आप अपने गांव में सब्जी या फल बेच सकते हैं। आप चाहे तो सुबह-सुबह ही जाकर मंडी से सब्जी उठा लाएं और पूरे दिन बेचें या फिर आप किसी होलसेलर से कांटेक्ट करके भी सब्जी और फल अपने यहां मंगवा सकते हो या किसान भाई लोग से खरीद सकते हो। लेकिन बेहतर होगा कि आप खुद जाकर सब्जी फल लाएं या किसान भाई लोग से ले लें जिससे आपको ताजा के साथ-साथ सस्ता भी मिलेगा। तो इस तरह से भी आप गांव में रहते हुए पैसे कमा सकते हैं। नंबर पांच चाय की टपरी। दोस्तों आजकल आपको बाजारों में हर एक नुक्कड़ चौराहे पर चाय की टपरी मिल जाएगी। लेकिन गांव में अभी तक यह बिजनेस छूटा हुआ है। जबकि इस बिजनेस में कभी मंदी भी नहीं आती। अगर आप चाय के साथ ब्रेड, पकौड़ा या समोसे वगैरह चीज बेचते हो तो काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हो।

क्योंकि गांव में भी लोग सुबह-सुबह काम पर निकल जाते हैं। ऐसे में चाय का बिजनेस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नंबर छह क्लॉथ बिजनेस। दोस्तों, रेडीमेड कपड़ों की डिमांड अब हर जगह बढ़ रही है और इसलिए अब गांव में भी इस तरह के कपड़ों की डिमांड और खरीद काफी ज्यादा बढ़ने लगी है। ऐसे में आप अपने घर को दुकान में बदलकर पुरुष और महिला दोनों से जुड़े रेडीमेड कपड़े रख सकते हैं क्योंकि कई गांव में इस तरह का बिजनेस काफी तेजी से चल रहा है और अगर आप पुरुष हैं तो और कोई भी काम कर सकते हैं और आपके घर की महिला भी दुकान को चला सकती है। इस तरह से आप डबल कमाई कर सकते हैं या फिर साइड इनकम कर सकते हैं। तो दोस्तों, आपके गांव शहर में इन छह बिजनेस में से कौन सा धंधा है? आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताना और अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी के साथ कुछ बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो आप यहां पर क्लिक करके ब्लॉग देख सकते हैं।  बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply